मोहला, मानपुर, अ चौकी | केजन साहू | वालको पिता नवल साय वालको उम्र 58 साल साकिन सरखेड़ा जो कि थाना औंधी क्षेत्र में आदिवासियों को आगामी लोकसभा चुनाव को ई. व्ही. एम मशीन की जगह वैलेट पेपर से कराने हेतु क्षेत्र में भड़काने का काम कर रहा है। तथा जगह जगह मीटिंग करके लोगो को ई. व्ही.एम मशीन के बारे में अनर्गल बाते कर अनावश्यक भड़काने का काम कर रहा है तथा चुनाव बहिष्कार करने के लिए लोगों को उकसा रहा है कि सुचना पर थाना औंधी पुलिस को प्राप्त होने पर गोविंद बालको को द्वारा कैंप डोमीकला के पास पकड़ा गया l
इसके पूर्व भी गोविंद वालको के द्वारा धार्मिक अशांति फैलाए जाने के कारण आस पास के लोगो में काफी रोष है तथा आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए और क्षेत्र में शांति कायम रखने हेतु पुलिस के द्वारा प्रतिबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए गोविन्द वालको को धारा 151 जा फ़ौ के तहत गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय मानपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाद गोविन्द वालको को आज ही 08 दिवस के न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।