बालाघाट | न्यूज डेस्क | जिले की अंतिम सीमा से सटे थाना क्षेत्र गढ़ी अंतर्गत पांडुतोला में राज्य परिवहन का चेक पोस्ट अवैध रूप से बनाया गया है जो कि मोतीनाला के आगे ग्राम भीमडोंगरी में निर्धारित है, बावजूद इसके पांडुटोला(गढ़ी) में चेक पोस्ट में दिन रात ट्रैक एवम अन्य वाहन चालकों से जानवरो जैसा व्यवहार किया जाता है,यही नहीं गाडी को कागजी कार्यवाही के नाम पर घंटो खड़े किया जाता है।
दूसरी ओर चेक पोस्ट के सामने ट्रक एवम अन्य चौपहिया वाहनों का जमावड़ा सा लग जाता है जिससे अन्य राहगीरों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।चेक पोस्ट के गुर्गों द्वारा वाहन चालकों को डरा धमका कर 5000 से 50000 रूपयो तक की अवैध वसूली की जा रही है।
एक ओर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवम भाजपा सरकार लगातार भ्रष्टाचार व जबरन वसूली में अंकुश लगाने का भरकश प्रयास कर रही है तो दूसरी तरफ जिला मुख्यालय से लगभग 130 किलोमीटर होने की वजह से यहां के अधिकारी कर्मचारी मनमानी करने में आमदा है। क्षेत्र की जनता भी लूट और अवैध वसूली के गढ़ बन चुके चेक पोस्ट से परेशान हो चुकी है। यहां के कुछ कर्मचारी भी पैसा आगे तक जाता है की धौश जमा कर विरोध करने वालो को उल्टा जवाब देते है।
प्रशशान को इस ओर ध्यान देकर हजारों वाहन चालक जो इस मार्ग से आवागमन करते हैं,उनको इस समस्या से निजात दिलाने का प्रयास करना चाहिए। कभी ओवर लोड,कभी बीमा,कभी स्टेट सीमा का हवाला देकर कार्यवाही न कर सिर्फ जेब गरम की जा रही है। हजारों किलोमीटर तक का सफर तय कर के वाहन चालक जब गेट में एंट्री के लिए पहुंचता है तो न वहा पीने के पानी तो दूर मूत्रालय जैसी व्यवस्था नहीं है।पूरा अमला सिर्फ वसूली के लिए पीछे पागल है। आगे भी प्रशासन मौन बना रहता है तो फिर जनता आगे आकर चक्का जाम या उग्र आंदोलन के लिए मन बना चुकी है।