March 19, 2024

Join With Us


चार नक्सली ढेर, 36 लाख था इनाम : चुनाव में गड़बड़ी की थी आशंका

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई




गडचिरोली | सुरेश सरकार | महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में चारों की मौत हुई। इन चारों नक्सलियों पर सरकार ने 36 लाख रुपये का इनाम रखा था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन नक्सलियों पर 36 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि पुलिस को सोमवार दोपहर को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बीच विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के मकसद से प्राणहिता नदी पार कर पड़ोसी तेलंगाना से गढ़चिरौली में घुसे हैं।

नक्सलियों ने की अंधाधुंध गोलीबारी...

गढ़चिरौली पुलिस की स्पेशल फाइटर यूनिट C-60 के कई दलों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के रैपिड एक्शन यूनिट को इलाके में तलाशी के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब C-60 यूनिट का एक दल रेपनपल्ली के समीप कोलामार्का पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार सुबह तलाशी अभियान चला रहा था तो नक्सलियों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की।


नक्सलियों पर 36 लाख रुपये का था इनाम..

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद इलाके की तलाशी ली गयी और चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि इन चारों नक्सलियों पर 36 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि मृतक नक्सलियों की पहचान वर्गीज, मागतू, कुरसांग राजू और कुदिमेत्ता वेंकटेश के रूप में की गयी है। अधिकारी ने बताया कि उनके पास से एक AK-47 बंदूक, एक कार्बाइन, दो देसी पिस्तौल, नक्सली साहित्य और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में तलाशी और नक्सल विरोधी अभियान जारी है।


कांकेर में भी मारा गया था नक्सली

इससे पहले 4 मार्च को छत्तीसगढ़ पुलिस ने कांकेर में एक नक्सली को ढेर किया था, इस कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया था। पुलिस ने इनपुट के आधार पर इलाके में अभियान शुरू किया था। जिसके बाद कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना इलाके में स्थित हिदुर गांव के पास सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीम ने एक नक्सली को मार गिराया था। हालांकि, ऑपरेशन के दौरान पुलिस की बस्तर फाइटर्स के कांस्टेबल रमेश कुरेठी मुठभेड़ में शहीद हो गए थे |





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE