March 17, 2024

Join With Us


अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध कार्यवाही है निरंतर जारी




भिलाई नगर | नईमुद्दीन खान | भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग तथा भट्टी थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा माननीय संपदा न्यायालय के आदेश पर 16 मार्च 2024 को सेक्टर-4 ‘ए मार्केट’ में अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिसके अंतर्गत 35 से अधिक अवैध निर्माण कार्यों को जेसीबी की मदद से तोड़कर हटाया गया।

विदित हो कि सेक्टर-4 मार्केट के सड़कों पर यातायात के दबाव को देखते हुए दुर्घटना की स्थिति निर्मित करने वाले अवैध दुकानों, ठेलेवाले, खोमचे, फलवाले तथा अन्य के विरुद्ध नागरिकों की शिकायत पर अभियान चलाकर हटाया गया। इन अवैध कब्जाधारियों द्वारा सड़क पर बांस बल्ली से घेराव कर दुकान लगाया जाता था, जिसके कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। मार्केट में अवैध रूप से निर्मित झोपड़पट्टी तथा अस्थाई आवासों को खाली कराया गया। 

कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन अनुभाग तथा पीएचडी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, पुलिस सहित महिला एवं पुरुष प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड उपस्थित थे। यह कार्यवाही माननीय संपदा न्यायालय के आदेश पर किया गया। कार्यवाही का विरोध करने वाले कब्जाधारियों को चेतावनी दी गई। अवैध कब्जाधारियों, भू माफियाओं और दलालों के विरुद्ध प्रवर्तन विभाग द्वारा कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE