March 13, 2024

Join With Us


अपर कलेक्टर ने मिलावट के 75 मामलों में लगाया 25.65 लाख जुर्माना




 रीवा | न्यूज डेस्क | 13 मार्च 2024. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावट के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। दुकानों, प्रतिष्ठानों, डेयरी, मिठाई बनाने के कारखानों तथा खाद्य पदार्थों की बिक्री के विभिन्न स्थलों में खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी जाँच की जा रही है। नमूने अमानक पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विभिन्न फर्मों में कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने मिलावट के इन प्रकरणों में से सुनवाई करके 75 प्रकरणों का निराकरण किया है। इन प्रकरणों में विभिन्न दुकानदारों के विरूद्ध 25 लाख 65 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि की लगातार वसूली की जा रही है। अब तक पाँच लाख 75 हजार रुपए की राशि शासकीय मद में जमा कराई गई है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE