March 09, 2024

Join With Us


ग्रामीण खुद के भरमार बंदूक से हुआ घायल नही हुई कोई नक्सली घटना : खड़गाव पुलिस





मोहला, मानपुर, अ चौकी । केजन साहू ।   खडगांव थाना क्षेत्र अतंर्गत ग्राम बोदरा निवासी एक ग्रामीण को जंगल मे गोली लगने की खबर के चलते उसे नक्सली घटना बताया जा रहा था लेकिन वही खड़गाव पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीण सगुन राम सलामे अपनी पत्नी के साथ 8 मार्च शाम 6 बजे के आसपास घर के सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु खाना खाने हेतु पत्तल एकत्र करने जंगल गया हुआ था ।

जिस दौरान शिकारी के फैलाए गए फंदे के संपर्क में आने से स्वंय के भरमार बन्दुक से गोली जैसी चीज चल गई जिससे घबराई हुई उसकी पत्नी रोते हुए घर आकर ग्रामीणो को इसकी सूचना दी जिसके बाद सगुनराम को लाने के लिए जंगल गये और उसको आज सुबह गांव मे लाकर खड़गाव थाने में सूचना दिया गया ।

जिसके बाद घायल ग्रामीण को ईलाज हेतु अस्पताल मोहला में भर्ती कराया गया जिसके संबध में ग्राम पटेल बोदरा ने पुष्टि की है यह कोई घटना किसी भी प्रकार से नक्सली घटना नही है ।वही उक्त मामले में पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है!





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE