March 04, 2024

Join With Us


फोन पर योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई , आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की एक बार फिर धमकी




लखनऊ | सुरेंद्र अग्निहोत्री | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की एक बार फिर धमकी दी गई। इस बार ये धमकी सुरक्षा मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल को फ़ोन पर दी गई। इस मामले में महानगर कोतवाली में एफ़आईआर दर्ज करा दी गई है।

सुरक्षा मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल उधम सिंह ने तहरीर में लिखा है कि शनिवार रात 10 बजकर 08 मिनट पर उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि मुख्यमंत्री को बम से उड़ा दिया जाएगा। ऊधम ने फोन करने वाले का नाम पूछा तो उसने फोन काट दिया। उसने तुरंत ही अपने अफ़सरों को इसकी जानकारी दी। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

 आरोपित की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस सेल आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसका पता लगा रही है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE