बेंगलुरु | शांता रेड्डी। बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे में दोपहर को अचानक विस्फोट होने से 4 लोग घायल हो गए। यह विस्फोट शहर के राजाजीनगर इलाके में दोपहर करीब 1 बजे हुआ। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई है।
बताया जाता है कि कैफे की रसोई में यह विस्फोट हुआ है, जिससे प्रॉपर्टी को काफी नुकसान हुआ है। घायल होने वालों में 3 कैफे कर्मचारी और 1 ग्राहक शामिल है। उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट किस वजह से हुआ है इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। वहीं व्हाइटफील्ड फायर स्टेशन के एक अफसर ने कहा कि उन्हें कैफे में सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिली है। फिलहाल वो मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।