January 24, 2024

Join With Us


पति ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी को मार डाला : ई-रिक्शे से ले जाकर नाले में फेंकी लाश





मेरठ । न्यूज डेस्क ।  मेरठ में प्यार में रोड़ा बन रही पत्नी को पति ने मौत के घाट उतार दिया। पति ने 10 साल छोटी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर लाश को नाले में फेंक दिए। 20 दिन तक जब पड़ोसियों को महिला नहीं दिखी, तो उन्होंने महिला के मायके में सूचना दी। मायके वालों ने पुलिस को बताया।


पुलिस ने महिला के अचानक गायब होने के बाद पति को पूछताछ के लिए उठाया। सख्ती हुई तो लव मैरिज के लिए पत्नी की हत्या की पूरी कहानी सामने आ गई। मोबाइल लोकेशन और चैट सामने आने के बाद पुलिस ने नाबालिग प्रेमिका को भी हिरासत में लिया है।


छोटी लड़की से प्यार..

शादी, अफेयर और हत्या की इस कहानी की शुरुआत 3 साल पहले होती है। इसका मुख्य किरदार नाजिम मूल रूप से बुलंदशहर लोहरा गांव का रहने वाला है। एक फैक्ट्री में काम करता है। 3 साल पहले उसकी शादी आशमां से होती है। वह उसको लेकर मेरठ आ जाता है। यहां काम करने लगा।


कुछ दिन बाद सोनीपत की फैक्ट्री में काम करने चला गया। सोनीपत में उसका अफेयर बिजनौर की रहने वाली एक लड़की से हो गया। लड़की नाजिम से 10 साल छोटी थी। नाजिम अपनी प्रेमिका को लेकर मेरठ लौट आया। यहां उद्योगपुरम की फैक्ट्री में ई-रिक्शा चलाने लगा। प्रेमिका को भी पत्नी के साथ लिव-इन में एक मकान में रख लिया।


पुलिस ने नाजिम को गिरफ्तार करने के बाद प्रेमिका को भी पकड़ा है। दोनों को जेल भेजा गया है।

पुलिस ने नाजिम को गिरफ्तार करने के बाद प्रेमिका को भी पकड़ा है। दोनों को जेल भेजा गया है।


 प्रेमिका संग रहना चाहता था..

पड़ोसियों ने बताया कि आए दिन नाजिम, प्रेमिका और पत्नी आशमां के बीच झगड़ा होता था। दोनों मिलकर आशमां को परेशान करते थे। अक्सर घर से लड़ाई-झगड़े की आवाजें आती थीं। आशमां पति की जिंदगी में दूसरी औरत बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। नाजिम अपनी प्रेमिका को छोड़ने को राजी नहीं था। दोनों शादी करना चाहते थे। इसमें पत्नी आशमां रोड़ा बन रही थी।


पड़ोसियों ने मायके में दी सूचना

20 दिनों से पड़ोसियों ने आशमां को नहीं देखा तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने आशमां के घरवालों को बताया कि कुछ गड़बड़ है। पड़ोसियों ने ही आशमां की बहन मुस्कान जो हापुड़ में रहती है उसे बताया कि आशमां दिख नहीं रही।


नाजिम ने कहा कि मेरी प्लानिंग ये थी कि कोई पूछेगा तो कह देंगे की पत्नी भाग गई, लेकिन साली के आने से पूरा खेल बिगड़ गया।

नाजिम ने कहा कि मेरी प्लानिंग ये थी कि कोई पूछेगा तो कह देंगे की पत्नी भाग गई, लेकिन साली के आने से पूरा खेल बिगड़ गया।

दुपट्‌टे से गला दबाकर मारा

पूछताछ में नाजिम ने पुलिस को सारी कहानी बताई अपना गुनाह कबूला। बताया कि उसने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए दुपट्‌टे से गला दबाकर मार डाला। लाश को ई-रिक्शा में रखा। दोनों मिलकर लाश को नाले में ठिकाने लगा आए। 20 दिन तक किसी को भी कुछ पता नहीं चला। हमने सोच लिया था कोई पूछेगा तो कह देंगे कि वो भाग गई। लेकिन मेरी साली ने सारा मामला खराब कर दिया।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE