बलौदा बाजार। न्यूज डेस्क । बलौदा बाजार जिले के नवीन अमलीडीह रोड पर लग्जरी कार से 5 लाख रुपए का गांजा पुलिस ने बरामद किया है। वहीं गांजा तस्कर फरार होने में कामयाब हो गया। मामला गिधौरी थाना क्षेत्र का है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गिधौरी होते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ओर सड़क मार्ग से तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर जाने वाले हैं। इसके बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हुई।गिधौरी थाना पुलिस ने सोमवार रात को नवीन अमलीडीह रोड के पास पहुंचकर नाकेबंदी की। इसी बीच मंगलवार तड़के 4 बजे सारंगढ़ की ओर से एक लग्जरी कार आती हुई दिखाई दी।
पुलिस को देख कार भगाने लगा आरोपी
पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर गाड़ी को भगाने लगा। इसके बाद पुलिस ने कार का पीछा किया। पुलिस को आता देखकर तस्कर अंधेरे में गाड़ी खड़ी कर भाग निकले। तलाशी लेने पर पुलिस को कार से 50 किलो गांजा मिला, जिसकी बाजार में कीमत 5 लाख रुपए है।