नागपुर/नई दिल्ली । एड अब्दुल अमानी कुरैशी। इजराइल को करीब 1 लाख भारतीय श्रमिकों की जरूरत है। श्रमिकों को महीना 1.37 लाख रुपये मिलेगा। इसके अलावा भी कई अन्य सुविधाएं दी जाएगी। उनकी भर्ती कई राज्यों में होगी। भर्ती करने के लिए इजराइल की टीम भारत पहुंची है।
भर्ती अभियान के लिए 15 सदस्यीय इजरायली टीम भारत पहुंची। इजराइल को करीब 1 लाख भारतीय श्रमिकों की जरूरत है। भर्ती के साथ सारी प्रक्रिया पूरी कर श्रमिकों को इजराइल ले जाया जाएगा।
इजराइल श्रमिकों को चिकित्सा बीमा, भोजन, आवास और प्रति माह 16,515 रुपये बोनस के साथ 1.37 लाख रुपये का मासिक वेतन प्रदान करेगा। इज़राइल ने फिलिस्तीनियों के वर्क परमिट को रद्द कर दिया है। इसके कारण रिक्त पदों को भरने के लिए भारतीय श्रमिकों की तलाश कर रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 23 से 31 जनवरी तक भर्ती अभियान आयोजित किया जाएगा। हरियाणा में भर्ती अभियान शुरू हो चुका है। यह 20 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा l