January 08, 2024

Join With Us


नए वर्ष के पहले सप्ताह में दो दर्जन से अधिक सड़क हादसे : चार घंटों में दो महिलाओं को कुचला हुइ मौत




नागपुर  । एड अब्दुल अमानी कुरैशी। शहर में इन दिनों सड़क दुर्घटना सड़क दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हो गया शहर के भीतर ही नए साल के पहले सप्ताह में दो दर्जन से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं।

दुपहिया पर पति के साथ जा रही वृद्धा और बेटी के साथ जा रही महिला की मौत हो गई। यह दुर्घटना शनिवार को चार घंटों के भीतर वाड़ी और सीताबर्डी थाना परिसर में हुए। वड़धामना निवासी 73 वर्षीय गणेशचंद्र दास अपनी पत्नी 60 वर्षीय मिनोती दास के शनिवार की दोपहर दोपहिया पर सवार होकर किराना सामान लेने के लिए जा रहे थे। खड़गांव टी प्वाइंट के पास वाहन क्रमांक सीजी/31/ एचडब्ल्यू / 6471 के चालक ने दोपहिया को टक्कर मारकर दास दंपति को जख्मी कर दिया. उन्हें अस्पताल पहुंचाने पर मिनोती दास को मृत घोषित कर दिया गया. उनके पति का उपचार चल रहा है. वाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक आनंद प्रजापति (26) रांची, झारखंड को गिरफ्तार किया है।


इसी तरह जोशी लेआउट, सुभाष नगर निवासी 18 वर्षीय हर्षा संजय पिसे शनिवार की शाम 5.30 बजे अपने मां कविता पिसे (53) के साथ गणेश टेकड़ी मंदिर में दर्शन के लिए गई थी. दोनों दर्शन कर घर लौट रहे थे. टेकड़ी मार्ग की हिलटॉप लाज के सामने ऑटो चालक ने लापरवाही से दाईं ओर मुड़कर हर्षा की एक्टिवा को टक्कर मार दी. ऑटो की चपेट में आकर हर्षा और उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई. उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. आज सुबह कविता ने दम तोड़ दिया ।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE