पटना । दयाशंकर । पटना के माउंट कार्मेल स्कूल में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची के अपहरण की साजिश रचने वाले जालसाज को कोतवाली पुलिस ने उत्तराखंड के ललित सिंह को गिरफ्तार किया है। ललित दस दिनों से बच्ची के अपहरण की साजिश रच रहा था। इंटरनेट पर वह एक हफ्ते से चाइल्ड पॉर्नोग्राफी और स्कूल का नाम सर्च कर रहा था।
शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे ललित सिंह अपहरण के इरादे से बच्ची को लेने उसके स्कूल पहुंच गया। स्कूल की शिक्षिका ने बच्ची से पूछा तो उसने ललित को पहचान लिया और कहा कि ये मेरे पापा के दोस्त हैं।
अगमकुआं में रहने वाले बच्ची के पिता उत्तम कुमार अन्य दोस्तों के साथ स्कूल पहुंचे। बच्ची और ललित को अपने साथ लेकर चले गए। रात के करीब नौ बजे उत्तम कुमार ने फोन कर कोतवाली थाने की पुलिस को पूरी जानकारी दी और ललित सिंह को लेकर थाना पहुंच गए।
▪️सर्च कर रहा था चाइल्ड पॉर्नोग्राफी..
ललित दस दिनों से उत्तम की बेटी के अपहरण की साजिश रच रहा था। इंटरनेट पर वह एक हफ्ते से चाइल्ड पोर्नोग्राफी और स्कूल का नाम सर्च कर रहा था। कुछ दिन पहले वह नेपाल गया था। वहां से वह होटल की चाबी लेकर ही भाग आया। वहां की एक महिला कर्मी से संबंध बनाया। उससे भी 20 हजार की ठगी कर ली।
▪️ बच्ची के पिता ने दी नौकरी
ललित सिंह मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। उसका परिवार गाजियाबाद में रहता है। पहले वह दिल्ली में एक चाटर्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट की कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर था। उत्तम ने पुलिस को बताया कि करीब दस महीने पहले ललित ने उसे फोन कर कहा कि उसके माता पिता की मृत्यु हो गई है। पत्नी से भी तलाक हो गया है। उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उत्तम ने उसे पटना बुला लिया और अपनी ही कंपनी में नौकरी लगवा दी। उसे अपने ही घर में रखा।
पटना से दया शंकर की रिपोर्ट