January 06, 2024

Join With Us


नए लुक में बनेंगे भारतीय पासपोर्ट : इन 24 देशों में ले सकते हैं भारतीय फ्री एंट्री





नागपुर । एड. अब्दुल अमानी कुरैशी। संयुक्त अरब अमीरात के पासपोर्ट को सबसे ताकतवर पासपोर्ट के रूप में पहला स्थान मिला है। वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं, जिनकी रैंकिंग में गिरावट आई है। बता दें, यूएई के पासपोर्ट का मोबिलिटी स्कोर 180 है और ये सबसे शक्तिशाली ट्रेवल डॉक्युमेंट बन चुका है।

नए साल में भारतीय पासपोर्ट रैंकिंग देख हो जाएंगे खुश, इतने देश में ले सकते हैं एंट्री, पाकिस्तान का हाल बुरा!

यूएई के पासपोर्ट धारक बिना कोई पहले वीजा लिए 130 देशों की यात्रा कर सकते हैं और वीजा ऑन अराइवल वाले 50 देशों में घूम सकते हैं। इस देश का पासपोर्ट इतना शक्तिशाली है कि धारक 123 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं। चलिए आपको आगे अन्य देशों के साथ-साथ भारत की रैंकिंग के बारे में भी जानकारी भी आगे देते चले।

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर जर्मनी, स्पेन, फ्रांस, इटली और नीदरलैंड सहित कई देश हैं, जिनका मोबिलिटी स्कोर 178 है। यानी इन देशों के पासपोर्टधारी 178 देशों में बड़े ही आराम से यात्रा कर सकते हैं। तीसरे स्थान पर इस लिस्ट में स्वीडन, फिनलैंड, लक्जमबर्ग, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड हैं, जिनका मोबिलिटी स्कोर 177 है।

भारत का हाल बेहतर लेकिन पाकिस्तान खस्ता 

आर्टन कैपिटल पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार भारत के पासपोर्ट की वैश्विक रैंकिंग 66वीं निर्धारित की गई है। भारतीय पासपोर्ट का मोबिलिटी स्कोर 77 है, मतलब पासपोर्ट धारक 77 देशों में यात्रा कर सकते हैं। भारतीय पासपोर्ट धारक 24 देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकते हैं। वहीं अगर पाकिस्तान की बात करें, तो इस सोच में ये देश सबसे नीचे है। पाकिस्तान पासपोर्ट को 47 मोबिलिटी स्कोर मिला है। और ये दुनिया का पांचवां सबसे कम शक्तिशाली ट्रेवल डॉक्युमेंट है। यहां के पासपोर्ट धारक केवल दुनिया 11 देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकते हैं।

इन 24 देशों में ले सकते हैं भारतीय फ्री एंट्री

गैबॉन, गाम्बिया, ग्रेनेडा, जमैका, कजाखस्तान, किरिबाती, मकाउ, मॉरीशस, माइक्रोनेशिया, नेपाल, वांडा, सेंट किट्ट्स और नेविस, सेनेगल, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद और टोबैगो, वानुतु।

कैसे तय होता है किसी देश के पासपोर्ट की पॉवर

किसी देश का पासपोर्ट कितना ताकतवर है, ये उसके मोबिलिटी स्कोर पर निर्भर करता है। मोबिलिटी स्कोर में वीजा फ्री एंट्री, वीजा ऑन अराइवल, ई वीजा जैसी चीजों का ध्यान रखा जाता है। मतलब ये है कि पासपोर्ट का मोबिलिटी स्कोर जितना ज्यादा होगा, उतना ही शक्तिशाली होगा। आर्टन कैपिटल पासपोर्ट इंडेक्स में संयुक्त राष्ट्र के 193 देशों और 6 शासित प्रदेशों के साथ 199 पासपोर्ट को देखकर उनकी रैंकिंग निर्धारित की जाती है। जिन शासित प्रदेशों में पासपोर्ट जारी नहीं होता, उन्हें इस लिस्ट में शामिल भी नहीं किया जाता और उन्हें कोई डेस्टिनेशन भी नहीं माना जाता।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE