January 01, 2024

Join With Us


4 साल की बच्ची से 35 साल के दरिंदे ने किया रेप : गुजरात में मानवता हुई शर्मसार

फिर कर दी हत्या , हाथ-पैर बांध बेड में छिपाया शव




 पालनपुर। न्यूज डेस्क । गुजरात के अरावली जिले में 4 साल की बच्ची से रेप का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। मामला धनसुरा तालुका इलाके का है। जहां 35 साल के दरिंदे पड़ोस में रहने वाली चार वर्षीय लड़की के साथ पहले बलात्कार किया और फिस उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसने बच्ची के शव को बेड में छिपा दिया।

ग्रामीणों ने वारदात को अंजाम देने वाले इस दरिंदे को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।पुलिस के अनुसार, लड़की का शव आरोपी के घर में खून से लथपथ पाया गया। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। आरोपी ने बलात्कार करने और गला घोंटने से पहले लड़की का मुंह कपड़ा ठूंस दिया था ताकि वो आवाज न निकाल सके। हत्या करने के बाद उसने बच्ची के शव को अपने घर के बेड के अंदर छिपा दिया था। बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए थे ।

धनसुरा पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर एसजे देसाई ने V CAN न्यूज को बताया कि आरोपी ने शनिवार शाम को किसी बहाने से बच्ची को अपने घर में ले गया। उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना का पता शनिवार शाम को चला जब लड़की के माता-पिता ने शिकायत की कि उनकी बेटी लापता है। ग्रामीणों ने तुरंत लड़की की तलाश शुरू कर दी। जब उन्होंने आरोपियों के घर की तलाशी ली तो उन्हें एक बेड के नीचे कंबल में लिपटे बच्ची का शव मिला। उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे और उसका मुंह कपड़ा डाला हुआ था।

 ग्रामीणों ने दरिंदे को पकड़ा. . 

कुछ घंटों के भीतर ही ग्रामीणों ने फरार आरोपी को पकड़ लिया और शव मिलने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक बच्ची के चाचा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच अरावली अपराध शाखा को सौंप दी गई है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE