November 26, 2023

Join With Us


शादीशुदा आशिक ने 22 साल की प्रेमिका के किए 31 टुकड़े : फिर जमीन में गाड़ दिया




भुवनेश्वर । न्यूज डेस्क । ओडिसा के नबरंगपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई । इश्क में पड़ा इंसान कोई भी मर्यादा को पार करने के लिए एक पैर में खड़ा होता है। उसे दुनिया की बातें बुरी और पार्टनर की बातें अच्छी लगने लगती है। लेकिन कई बार इश्क का ऐसा अंजाम भी देखकर रूह कांप जाती है। 


ऐसा ही एक मामला ओडिशा के नबरंगपुर से सामने आया है, जहां शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और उसके 31 टुकड़े कर दिए। हालांकि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे आशिक और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार नबरंगपुर निवासी 22 साल की युवती को शादीशुदा युवक से मोहब्बत कर बैठी। तब उसे मालूम नहीं था कि हवस पूरी करने के बाद आशिक का मन भर जाएगा। हुआ ऐसा ही जब बीते बुधवार को युवती अपने आशिक से मिलने पहुंची, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। देर रात तक बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास के इलाकों में युवती की तलाश शुरू की। हर जगह ढूंढने के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चला जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।


उधर रायघर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आदित्य सेन ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामले की तफ्तीश शुरू की गई। इसके बाद बरंगपुर जिले में एक जंगल से महिला का शव बरामद हुआ। महिला को कितनी दर्दनाक मौत दी गई इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि उसके शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए गए थे। बताया जा रहा है कि शव के 31 हिस्से किए गए थे, जिन्हें जमीन के अंदर दवा दिया गया था। पुलिस की तफ्तीश में शरीर के टुकड़ों को बरामद किया गया।


इस सिलसिले में पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसके साथ युवती का प्रेम संबंध था, उसके साथ ही उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शख्स के पांच बच्चे भी हैं। पुलिस को पति और पत्नी पर हत्या करने का शक है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को युवती अपने प्रेमी के घर गई थी और उससे शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसके बाद प्रेमी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर युवती को मौत के घाट उतार दिया।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE