November 06, 2023

Join With Us


187,600 रुपय कीमती 1715 पौवा देशी व अंग्रेजी शराब जप्त

अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही है पतासाजी





 मुखबिर सूचना पर दी गई दबिश खेत जंगल मे मिला लावारिस बोरियों में अवैध शराब

मोहला, मानपुर, अ चौकी । केजन साहू । विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर माननीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में तैनात किए गए एफएसटी टीम को मुखबिर सूचना मिली कि बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखा गया है सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक श्रीमति रत्ना सिंह (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अं चौकी श्री अर्जुन कुर्रे के मार्गदर्शन में एफएसटी टीम और थाना मोहला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पानाबरस परवीडीह रोड किनारे खेत जंगल मे दबिश दी गई ।

जहाँ खेत जंगल मे लावारिश बोरियों में अंग्रेजी व देशी शराब भरे मिला, मौके पर जप्ती कार्यवाही की गई जिसमें देशी प्लेन मदिरा 455 पौवा कीमती 36,400/रुपए एवं अंग्रेजी व्हिस्की शराब 1260 पौवा कीमती 151,200/रुपए जुमला 308.7 बल्क लीटर शराब कीमती 187,600/ रुपए जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप क्र 159/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही हैl





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE