थाना चिल्हाटी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुंजाल निवासी आरोपी मगलू धुर्वे पिता बृजलाल धुर्वे उम्र 29 साल के कब्जे से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त
मोहला, मानपुर, अ चौकी । केजन साहू । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी श्रीमती रत्ना सिंह (भापुसे0) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी विवेक शुक्ला व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय अंबागढ़ चौकी अर्जुन कुर्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुशील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व मे आज दिनांक 03/11/2023 को मुखबिर से सुचना मिला की आरोपी मगलू धुर्वे पिता बृजलाल धुर्वे उम्र 29 साल साकिन मुंजाल थाना चिल्हाटी अपने घर के बाहर आंगन में एक सफेद 05 लीटर वाला प्लास्टिक जरिकेन मे 05 लीटर एवं 02 पीला रंग की 05 लीटर के प्लास्टिक जरिकेन मे 4-4 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला 13 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2600/ रुपये एवं बिक्री रकम 160 रुपए कीमती 2760/ रुपये रखा है की सुचना पर जाकर रेड कार्यवाही किया।समक्ष गवाहन के जप्त कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 90/2023 धारा (34)2 आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्रवाई में सउनि चिंताराम टांडेकर, आरक्षक 1685 जीतेन्द्र कुमार वर्मा म0आर0 1832 नेहा साहू का सराहनीय योगदान रहा।