October 26, 2023

Join With Us


होटल ढाबों में अवैध शराब स्टॉकों की होगी जांच : सूचना के लिय जारी किया नंबर

0788-2325836 नंबर पर कोई आम नागरिक शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत कर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा






दुर्ग  । सोनम कौर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान होने के बाद आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर नजर रखी जा रही है । इसके अंतर्गत विभाग होटल और ढाबों की जांच कर पता लगाया जा रहा है कि कहां शराब का अवैध स्टॉक है । इस कड़ी में भिलाई नंदिनी पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते हुए योगेश कुमार को पकड़ा है । पुलिस ने तलाशी में 32 नग पौवा शराब जप्त किया है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है । 

       इस दिशा में जिला स्तर पर अवैध मदिरा के भंडारण, विक्रय एवं परिवहन तथा मदिरा वितरण पर रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान में जिले में स्थित होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन के साथ पारंपरिक व संदिग्ध मार्गों का लगातार गश्त कर अवैध मदिरा की विक्रय व परिवहन पर रोकथाम लगाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी ने जानकारी दी है कि जिले में विभिन्न होटल, ढाबों, बस स्टैंड एवं संवेदनशील मार्गों की जांच पड़ताल आबकारी विभाग द्वारा 22 अक्टूबर से प्रारंभ किया है ।

भिलाई से रायपुर मार्ग में आने वाली ढाबों का कड़ाई से निरीक्षण किया गया । नया बस स्टैंड दुर्ग में भी बसों और यात्रियों के सामान की तलाशी मुस्तैदी से की गई । बस संचालक एवं परिचालक को निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति एवं गतिविधि की तत्काल सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 0788-2325836 पर करें । इसके अतिरिक्त पारंपरिक मुख्य व संवेदनशील मार्गों का भी जांच की गई । रेलवे स्टेशन दुर्ग में यात्रियों की जांच तलाशी अभियान चलाया गया है ।

तलाशी के दौरान पटरी पार में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करते पाए जाने पर 26 पौवा मसाला मदिरा जप्त कर आबकारी अधिनियम की तहत 34 (1) ख के अंतर्गत प्रकरण पंजीकृत किया गया है । जिले में अवैध मदिरा के पारंपरिक संवेदनशील व मुख्य मार्गों पर गश्त के दौरान 23 नग विदेशी मदिरा गोवा जप्त, 23 अक्टूबर 2023 को अवैध मदिरा परिवहन, धारण व विक्रय के पारंपरिक व संदिग्ध मार्गो तथा दुर्ग राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर वाहनों की सघन जांच एवं रात्रि गश्त किया गया । रात्रि गश्त के दौरान एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करते पाए जाने पर 23 विदेशी मदिरा व्हिस्की गोवा जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस एन साहू द्वारा विवेचना में लिया गया है। जिले में शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध विक्रय परिवहन की शिकायत दर्ज कराये जाने के लिए टेलीफोन नंबर 0788-2325836 जारी किया गया है।

इस नंबर पर कोई भी आम नागरिक 24 घंटे शिकायत दर्ज कर सकते हैं । शिकायतकर्ता के नाम को पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाएगा । प्राप्त शिकायतों पर आबकारी विभाग द्वारा त्वरित रूप से कार्रवाई कर शिकायतकर्ता को कृत कार्यवाही से अवगत कराया जा रहा है । आबकारी विभाग के टोल फ्री शिकायत नंबर 14405 पर भी शिकायत कराया जा सकता है ।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE