October 21, 2023

Join With Us


मोहला, मानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

घर मे घुसकर मारी गोली - अब तक किसी भी संगठन ने नही ली जिम्मेदारी




सरखेड़ा निवासी भाजपा नेता की हत्या


बिरजू तारम की गोली मारकर हत्या


सक्रिय नेता है थे बिरजू तारम


औंधी थाना क्षेत्र का मामला


पूर्व में सरखेड़ा मूर्ति खंडित मामले चर्चित थे तारम


मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी । केजन साहू। जिले के औधी थाना अंतर्गत ग्राम सरखेड़ा निवासी ग्रामीण बिरजू ताराम जो आज शाम 7:30 बजे कुछ नक्सलियों द्वारा घर के सामने ही गोली मार कर हत्या कर दी । घटना स्थल औधी थाने से मुश्किल 2 किलोमीटर दूर बताया गया है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

पुलिस सूत्रो एवं ग्रामवासियो से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सरखेड़ा निवासी बिरजू तारम आज शाम परिवार के लोगों को ग्राम में ही स्थापित देवी दर्शन करने के बाद लौटा था। जानकारी के अनुसार चार नक्सली पहले से ही गाँव में थे जैसे ही बिरजू घर से निकला उसे गोली मार दी। ग्रामवासियो के अनुसार गत वर्ष भी गोली से एक की मौत हुई थी । उल्लेखनीय है कि पूर्व में ग्राम सरखेड़ा में खंडित मूर्ति को लेकर गंभीर विवाद रहा है। पुलिस सूत्रों ने कहा है विस्तृत जानकारी सुबह मिलेगी।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE