October 08, 2023

Join With Us


अवैध शराब बिक्री करते कोचिया गिरफ्तार : आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

ग्राम आतरगांव आरोपी के बाड़ी में बिक्री हेतु रखे 12 लीटर कच्ची महुआ शराब , अंबागढ़ चौकी पुलिस ने किया जब्त




अंबागढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी

मोहला, मानपुर, अ चौकी । केजन साहू। पुलिस अधीक्षक महोदया मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्रीमती रत्ना सिंह (I.P.S.), के निर्देशन अति0 पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी  अर्जुन कुर्रे जी के मार्गदर्शन व थाना अंबागढ़ चौकी नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी प्रशि. उप पुलिस अधीक्षक शरद जायसवाल एवं थाना स्टाफ द्वारा आज दिनांक 07.10.2023 को मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी चंद्रशेखर सोनी पिता स्व . कृष्ण कुमार सोनी उम्र 36वर्ष, सकिन आतरगांव , अंबागढ़ चौकी , , जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का निवासी है। जो अपने घर के बाड़ी एक लाल रंग के कपड़े अंदर प्लास्टिक के पन्नी में 06लीटर एवं गुलाबी रंग के कपड़े के अंदर 06लीटर कुल 12 लीटर कच्ची महुआ शराब ।

मुखबिर से अंबागढ़ चौकी पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंच कर, थाना प्रभारी प्रशि . उप पुलिस अधीक्षक हमराह सहायक आरक्षक क्रमांक 104, म.आर.621शशि धुर्वे घटना स्थल पहुंच कर अवैध महुआ शराब विक्रेता आरोपी चंद्रशेखर सोनी पिता स्व.श्री कृष्ण कुमार सोनी अपने घर के बाड़ी में बिक्री करने हेतु शराब छुपाया था। जिसे पुलिस ने धर दबोचा, लाल रंग के कपड़े की थैली में व गुलाबी रंग की कपड़े की थैली के अंदर प्लास्टिक पन्नी में क्रमशः 06, 06लीटर कुल 12 लीटर महुआ अवैध बिक्री करने बाड़ी में छुपाया था। जिसे पुलिस रंगे हाथ पकड़ लिया।  

जब्त कि गई अवैध देशी शराब कुल 12 लीटर जिसकी कुल कीमती( 2400₹ ) पुलिस को बरामद हुआ।

आरोपी चंद्रशेखर सोनी (36वर्ष) पिता स्व कृष्ण कुमार सोनी निवासी आतरगांव ,अंबागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, थाना अंबागढ़ चौकी, 

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) 

 छ. ग.आबकारी एक्ट तहत विवेचना कर कार्यवाही किया गया।

 आबकारी एक्ट धारा 34(2) अजामनतीय होने के कारण विवेचना के पश्चात जिला राजनांदगांव जेल भेज दिया गया।

 अंबागढ़ चौकी पुलिस प्रतिदिन की तरह 07/10/2023 को सुबह,शाम को नगर सहित गांवो में लगातार पेट्रोलिंग करते रहते है, सुबह 12: 00बजे के समय मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति अपने घर के बाड़ी में अवैध शराब बिक्री करने के लिए महुआ शराब छुपा रखा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल पांगरी से आतरगांव पहुंचकर शराब विक्रेता को बिक्री हेतु रखे शराब के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।


उपरोक्त कार्यवाही में स ऊ नि जनक लाल उमरिया , म.आरक्षक 621शशि धुर्वे ,सहायक आरक्षक 104 अमृत तुलावी एवं अन्य स्टाफ का उल्लेखनीय भूमिका रहा । 


 थाना क्षेत्र में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा पर पूर्व लगातार कार्यवाही किया हुआ है, आगे भी अभियान जारी रहेगा । 





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE