October 07, 2023

Join With Us


कॉलेज परिसर के पास हुआ छात्रा से बलात्कार : शॉर्टकट के चक्कर में हुई वारदात




नागपुर । अब्दुल अमानी कुरैशी। कॉलेज जा रही इंजीनियरिंग छात्रा की हथियार के नोक पर बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. बुधवार की सुबह हिंगना मे संदिग्धों की धरपकड़ जामठा थाना परिसर में हुई इस वारदात से शहर पुलिस में भूचाल मचा हुआ है ।

24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिलने से कॉलेज छात्राओं में दहशत मची हुई है।

पीड़िता 19 वर्षीय छात्रा मूलतः यवतमाल की रहने वाली है, वह जामठा परिसर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा है. वह परिजनों से भेंट करने के लिए यवतमाल गई थी. बुधवार सुबह ही नागपुर लौटी है. वह बस में सवार होकर सुबह 9:30 बजे कॉलेज से कुछ दूरी पर स्थित बस स्टैंड पर उतरी. क्लासेस शुरू होने से छात्रा को पहला पीरियड छूट जाने की चिंता सताने लगी वह रोज आवाजाही करने वाले मार्ग की बजाए उसने 'शॉर्टकट' अपनाया। इस मार्ग पर झाड़िया है. निर्जन स्थान होने से कोई आवाजाही नहीं होती. चंद कदम की दूरी पर जाते ही छात्रा को 30 वर्षीय युवक पीछा करते हुए नजर आया. खतरा भांपकर छात्रा ने तत्काल अपनी बहन को फोन किया, वह बहन को युवक द्वारा पीछा करने की बात बताने लगी. इसी दौरान आरोपी युवक ने छात्रा को पकड़ लिया उसके पास कुल्हाड़ी जैसा दिखने वाला धारदार हथियार था. उसने छात्रा पर हमला कर दिया. छीना झपटी में छात्रा से मोबाइल गिर गया, मोबाइल गिरने और छीना झपटी की आवाज सुनकर छात्रा की बहन को संदेह हुआ।

इसी दौरान आरोपी छात्रा को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया. वहां धारदार हथियार दिखाकर हत्या करने की धमकी देते हुए जबरन बलात्कार करने लगा. इसी बीच छात्रा की बहन ने कॉलेज में फोन कर घटना की जानकारी दी. शिक्षक और सुरक्षाकर्मी तत्काल जंगल की और दौड़े. उस वक्त तक आरोपी छात्रा की अस्मत लूटकर फरार हो गया था. शिक्षकों ने तत्काल हिंगना पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंच तो गई ,उसने जख्मी छात्रा को अस्पताल रवाना किया. दिनदहाड़े हथियार की नोक पर कॉलेज के पास बलात्कार की वारदात होने से हिंगना पुलिस के भी होश उड़ गए है. पुलिस ने आरोपी की खोज में परिसर के अपराधियों की धरपकड़ आरंभ कर दी है. उपचार के बाद छात्रा ने आपबीती बताई. इसके बाद हिंगना पुलिस ने बलात्कार, मारपीट तथा धमकाने का मामला दर्ज किया । महीने भर में पहले इसी तरह की यह दूसरी घटना है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी का कोई सुराग नही मिल पाया है।

महीने भर में ये दुसरी घटना है। 

हिंगना थाना परिसर में शिक्षा संस्थान के पास एक माह के भीतर यह दूसरी गंभीर वारदात है. छात्रा के कॉलेज और घटनास्थल में मामूली दूरी है. महिना भर पहले अपराधियों ने ज्युनियर कॉलेज में नाबालिग छात्रा की हत्या की थी. हिंगणा थाना परिसर का बड़ा हिस्सा निर्जन है, वहां बाहरी अपराधी अवांछित गतिविधियों के लिए आते रहते है।

छात्रा के कॉलेज का परिसर जंगल से सटा हुआ है वहां अक्सर अपराधियों के अलावा मवेशी चरने के लिए आते है. आरोपी पर अपराधी होने का संदेह है इसीलिए वह वारदात को अंजाम देकर तत्काल आसानी से फरार हो गया । 

छात्रा ने जानकारी दी है की,शक के आधार पर पुलिस आरोपी की खोज कर रही है. पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, क्राइम ब्रांच के डीसीपी एम सुदर्शन, जोन एक के अनुराग जैन ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है. हिंगना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी आरोपी की खोज कर रही है. परिसर में सीसीटीवी का अभाव होने से पुलिस की जांच में तेजी नहीं आ रही है । 





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE