आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग प्लास्टिक बाल्टी में 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब कीमती 3000/-रूपया को किया गया जप्त
मोहला, मानपुर, अ चौकी । केजन साहू। पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर-अं चौकी रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के कुशल नेतृत्व में लगातार थाना क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 04.10.23 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम देवरसुर में एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब अपने घर आंगन में बिक्री करने के लिए रखा है ।
सूचना पर मौके पर हमराह स्टाफ आर0 966, 1628 के शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 03 ए 0196 मय चालक रवाना होकर आरोपी नोहरू राम के घर आंगन पर रेड कार्यवाही किया रेड कार्यवाही दौरान एक सफेद रंग के प्लास्टिक बाल्टी में 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब कीमती 3000/- रूपया मिला उक्त शराब को अपने कब्जा में रखने के संबंध में आरोपी नोहरू राम को धारा 91 जाफी० का नोटिस तैयार कर शराब रखने के संबंध में वैध कागजात पेश करने नोटिस दिया ।
जिन्होने नोटिस में लिखकर उक्त शराब को अपने कब्जे में रखने के संबंध में कोई कागजात नही होना लिखकर दिया। आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से मौके पर देहाती नालसी पर अपराध कायम कर विवेचना मैं लिया गया उक्त कायवाही में प्र0आर0 प्रकाशन आरक्षक गजेन्द्र देवांगन, राकेश कुंजाम का विशेष योगदान रहा।