मोहला, मानपुर, अ चौकी । केजन साहू। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया/पीड़िता दिनांक 27.09.2023 के रात्रि करीबन 08.00 बजे लक्ष्मण यादव के घर के सामने चौरा में अकेली बैठी थी। कुछ दुरी में पीड़िता की सहेलिया बैठी थी, उसी समय पीड़िता के आँख में कुछ कचड़ा घुसने से आंख से ऑसू निकल रहा था। पीड़िता अपनी सहेली को बताई।
उसी समय आरोपी सुमन सलामें पीड़िता के पास आकर अश्लील बाते करते हुए हाथ पकड़कर खीचकर ले जा रहे थे तभी पीड़िता डर, घबराकर विरोध कर चिल्लाई तब पीड़िता की सहेलिया पीड़िता के पास आये तो आरोपी सुमन सलामें पीड़िता को छोड़कर चला गया कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण महिला संबंधी एवं गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर- अं०चौकी रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के कुशल नेतृत्व में आरोपी का पता तलाश हेतु टीम गठित कर पता तलाश हेतु लगाया गया।
मुखबीर के सूचना के आधार पर आरोपी सुमन सलामें पिता शंकर लाल सलामें उम्र 28 साल साकिन रायसिंगसाल्हे थाना मोहला जिला मोहला मानपुर अं०चौकी को घेराबंदी कर उनके निवास स्थान ग्राम रायसिंगसाल्हे से पकड़ा गया। आरोपी सुमन सलामें को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना दिनांक समय को घटना कारित करना स्वीकार करने परगिरफ़्तारी का कारण बताकर विधिवत दिनांक 29.09.2023 के 09.00 बजे गिरफ्तार किया जाकर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजन को दिया गया। मामला अजमानतीय होने ने ज्युडिशियल रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
उक्त कार्यवाही में सउनि गुनेश निषाद, आरक्षक, गजेन्द्र देवांगन, गिरीश कोमा, बसंत ध्रुव, तुलाराम बंजारे, महिला आरक्षक सुनिता ठाकुर का विशेष योगदान रहा।