September 13, 2023

Join With Us


वक्त करता है बरसों परवरिश : हादसे एक दम नहीं होते

सड़क दुघर्टनाएं, धोखाधड़ी, गोकशी और यातनाओं की घटनाएं हो रहीं आए दिन





नागपुर । अब्दुल अमानी कुरैशी। दुर्घटनाएं' अनिश्चित होती हैं, कब, कहां किस रूप में घट जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। अमूमन इंसान ऐसी परिस्थियों का सामना करने के लिए तैयार नहीं होता। मगर घटनाओं को सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया जाता है तो ,सभ्य समाज के लिए एक बहोत बड़ा खतरा महसूस होने लगता है, कानूनी तौर पर लोगों को धोखाधड़ी देने वाले और बच्चों पर ज़ुल्म करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी ही चाहीए,और उन नाफरमानी तत्वों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए , जो अपने व्यवसाय के लिए निरीह जानवरों की गोकशी करते हैं, जब कानून बन गया तो सबको उसका पालन करना आवश्यक है , जाहिर है कि जो नियमों का पालन नहीं करेंगे उसे जनता भी रुसवा करेगी और पुलिस भी कारवाई करेगी ही।


-------

पिछले 48घंटो मे ऐसी वारदातें हूई जिससे इंसान को असुरक्षित होने ,का एहसास होने लगा है।

अजनी पुलिस थाने के शिवराज नगर परिसर में रहने वाली एक वृद्ध महिला के घर में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने करीब 2.70 लाख रुपयों के माल पर हाथ साफ कर लिया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी महिला प्लॉट नंबर 45, रमाबाई नगर, शिवराज नगर निवासी दमयंती गुलाबराव थूल ( 64 ) बताई जा रही है। रात करीब 11:00 बजे के दरमियान दमयंती अपने घर को ताला लगाकर बाहर गांव अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। घर वापस आने के बाद उसने अपने सोने के


आभूषण जिसमें अंगूठी, झुमके, मंगलसूत्र आदि करीब 2.70 लाख का माल निकाल कर बेडरूम की अलमारी में रखा था। 9 सितंबर की रात करीब 8:00 बजे रिश्तेदार के यहां जन्मदिन के कार्यक्रम में बाहर जाने के लिए जब उसने अपने सोने के आभूषण देखे तब वह अलमारी से गायब दिखे। अज्ञात चोर ने उनके घर के खुले दरवाजे से सेंध लगाकर इन आभूषणों को चोरी किया था। फरियादी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

----------------------


स्नैपडील में निवेश के

नाम पर धोखाधड़ी

--------

नागपुर ग्रामीण में बढ़ रही है घटनाएं

-----------------------


नागपुर(वाड़ी) पुलिस थाना अंतर्गत एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है जहां स्नैपडील नामक कंपनी में पैसा निवेश करके भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर एक युवक को आरोपियों ने चूना लगा दिया। पीड़ित युवक गुरुप्रसादनगर, दत्तवाड़ी निवासी भूषण चंद्रशेखर निघोट ( 27 ) बताया जा रहा है। भूषण हैदराबाद की एक स्कूल में स्पोर्टस टीचर है। 12 जून 2023 को भूषण को इंटरनेट पर सर्च करते समय स्नैपडील कंपनी में घर बैठे पैसा कमाने का मैसेज दिखाई | दिया। भूषण ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो उसे सेल्स एक्सिक्यूटिव बनकर पैसा निवेश करने बगड़गंज आने को कहा गया। शुरुआत में आरोपियों के खाते में रकम जमा करने पर अकाउंट में 60,000 रुपये का प्राफिट दिखाई दिया। उसने पैसे विड्राल करने की बात कही तो आरोपियों ने प्रिमियम सब्सक्रिप्शन लेने को कहा। ऐसे में कुल 1.82 लाख रुपये लेने बाद आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। भूषण ने अपने पिता को इस धोखधड़ी की जानकारी दी। शिकायत पर वाड़ी पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। और आगे की जांच कर रही है।

---


सौतेला बाप सिगरेट के चटके देता था 

-----------------------

 (वाड़ी)नागपुर। हुडकेश्वर में एक नराधम द्वारा 10 वर्ष की बच्ची को यातनाएं देने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि शहर के वाड़ी श्रेत्र में एक और घटना सामने आ गई। सौतेले बाप ने अपने 2 बच्चों के शरीर पर सिगरेट के चटके दिए। पूरे शरीर पर चटकों के निशान दिखाई दे रहे हैं। शिकायत मिलते ही वाड़ी पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पुरानी बस्ती, वडधामना निवासी संकेत रमेशराव उत्तरवार (38) बताया जा रहा है। पुलिस ने गोंडखैरी निवासी सरस्वती अशोक शेवाले (52) की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है। 6 वर्ष पहले सरस्वती के बेटे दीपक का विवाह किरण से हुआ था। 6 फरवरी 2023 को घरेलू कारणों की वजह से दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दीपक की मृत्यु के बाद से किरण अपने 2 बेटे अभय (6) और आदित्य (4) के साथ वडधामना में रहने चली गई थी। किरण जिस कंपनी में काम करती है आरोपी संकेत भी वहीं पर काम करता था। दोनों के प्रेम संबंध बन गए और ये दोनों पति-पत्नी की तरह लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। अभय और आदित्य आरोपी संकेत को पापा कहकर ही बुलाते थे। 8 सितंबर को एक रिश्तेदार युवक सुमित के बच्चों से मिलने उनके घर गया। उसे आदित्य के चेहरे, पेट और पीठ पर जख्मों के निशान दिखाई दिए। सुमित ने सरस्वती को इसकी जानकारी दी। दूसरे दिन सरस्वती अपने पोतों से मिलने किरण के घर गई। जांच करने पर आदित्य के शरीर पर जख्मों के कई निशान दिखाई दिए। विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर आदित्य ने बताया कि पापा ने उसे सिगरेट के चटके लगाए है। सरस्वती के पैरों तले जमीन खिसक गई। पूछताछ में पता चला कि किरण और संकेत पति-पत्नी की तरह रहते हैं और बच्चे उसे पापा कहकर बुलाते हैं। सरस्वती ने घटना की जानकारी वाड़ी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानेदार प्रदीप रायण्णावार ने तुरंत अपनी टीम को आरोपी के घर पर भेजा। आदित्य के पूरे शरीर पर चटकों के निशान थे। पुलिस ने आरोपी संकेत के खिलाफ धारा 324 और बाल संरक्षण कानून की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर संकेत को गिरफ्तार कर लिया। बड़े बेटे अभय से पूछताछ में पता चला कि संकेत उसे भी सिगरेट और अन्य वस्तुओं से चटके लगाता था। छोटी-छोटी बातों पर उनकी पिटाई करता था। 2 महीने से बच्चे उसकी प्रताड़ना झेल रहे थे। पुलिस ने संकेत को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे 2 दिन की पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए। पूछताछ में आरोपी संकेत का कहना है कि वह बच्चों को पढ़ाई के लिए टोकता था और नहीं मानने पर उसने यह हरकत की है। वाड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही जिसमें बताया गया कि सौतेला बाप बच्चों को सिगरेट के चटके ले रहे  


हुडकेश्वर के बाद वाड़ी में सामने आई घटना के बाद मचा हड़कंप मच गया।

-----------


नागपुर। हुडकेश्वर में एक नराधम परिवार द्वारा 10 वर्ष की बच्ची को यातनाएं देने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि शहर के वाड़ी में एक और घटना सामने आ गई। सौतेले बाप ने अपने 2 बच्चों के शरीर पर सिगरेट के चटके दिए। पूरे शरीर पर चटकों के निशान दिखाई दे रहे हैं। शिकायत मिलते ही वाड़ी पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पुरानी बस्ती, वडधामना निवासी संकेत रमेशराव उत्तरवार (38) बताया जा रहा है। पुलिस ने गोंडखैरी निवासी सरस्वती अशोक शेवाले (52) की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है। 6 वर्ष पहले सरस्वती के बेटे दीपक का विवाह किरण से हुआ था। 6 फरवरी 2023 को घरेलू कारणों की वजह से दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दीपक की मृत्यु के बाद से किरण अपने 2 बेटे अभय (6) और आदित्य (4) के साथ वडधामना में रहने चली गई थी। किरण जिस कंपनी में काम करती है आरोपी संकेत भी वहीं पर काम करता था। दोनों के प्रेम संबंध बन गए और ये दोनों पति-पत्नी की तरह लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। अभय और आदित्य आरोपी संकेत को पापा कहकर ही बुलाते थे। 8 सितंबर को एक रिश्तेदार युवक सुमित के बच्चों से मिलने उनके घर गया। उसे आदित्य के चेहरे, पेट और पीठ पर जख्मों के निशान दिखाई दिए। सुमित ने सरस्वती को इसकी जानकारी दी। दूसरे दिन सरस्वती अपने पोतों से मिलने किरण के घर गई। जांच करने पर आदित्य के शरीर पर जख्मों के कई निशान दिखाई दिए। विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर आदित्य ने बताया कि पापा ने पूर्व वि उसे सिगरेट के चटके लगाए है। सरस्वती के पैरों तले जमीन खिसक गई। पूछताछ में पता चला कि किरण और संकेत पति-पत्नी की तरह रहते हैं और बच्चे उसे पापा कहकर बुलाते हैं। सरस्वती ने घटना की जानकारी वाड़ी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानेदार प्रदीप रायण्णावार ने तुरंत अपनी टीम को आरोपी के घर पर भेजा। आदित्य के पूरे शरीर पर चटकों के निशान थे। पुलिस ने आरोपी संकेत के खिलाफ धारा 324 और बाल संरक्षण कानून की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर संकेत को गिरफ्तार कर लिया। बड़े बेटे अभय से पूछताछ में पता चला कि संकेत उसे भी सिगरेट और अन्य वस्तुओं से चटके लगाता था। छोटी-छोटी बातों पर उनकी पिटाई करता था। 2 महीने से बच्चे उसकी प्रताड़ना झेल रहे थे। पुलिस ने संकेत को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे 2 दिन की पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए। पूछताछ में आरोपी संकेत का कहना है कि वह बच्चों को पढ़ाई के लिए वह टोकता था और कहना नहीं मानने पर उसने यह हरकत की है। वाड़ी पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही ।

-------------------

 लगातार हो रही है , फ्लाईओवर पर दुघर्टनाएं

----------------

 सदर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. अब एक कार चालक ने बाइक पर सवार 2 लोगों को उड़ा दिए. एक व्यक्ति तो पुल से नीचे जा गिरा और दूसरा बुरी तरह जख्मी हो गया. पुल से नीचे गिरे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को उपचार के दौरान मृत घोषित किया गया. मृतकों में गरोबा मैदान, ओल्ड बगड़गंज निवासी पवन ईश्वर झाड़े (40) और दहीपुरा, ऊंटखाना निवासी अनुत्तर गणपत शंभरकर (42) का समावेश हैं. पुलिस ने कार क्र. एम. एच. 40 जी. एम. 7823 के चालक भोलेनगर, हुड़केश्वर निवासी। अमोल अरविंद गड़वे (38) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार पवन और अनुत्तर सोमवार की शाम 5.20 बजे के दौरान मोटरसाइकिल क्र. एम.एच.31 - सी.ई.6366 पर सदर फ्लाईओवर से काटोल रोड की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मानकापुर से सदर की ओर जा रहे अमोल ने वाय प्वाइंट पर तेज गति में लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि अनुत्तर बाइक से उछलकर नीचे जा गिरे. वहीं पवन भी काफी दूर तक घसीटते गए. अनुत्तर के नीचे गिरने से हड़कंप मच गया. वाहनों की टक्कर की। आवाज सुनकर लोगों को समझ गया कि फ्लाईओवर पर हादसा हुआ है. नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी ।


पास खड़े ऑटो चालक मदद के लिए दौड़े. खबर मिलते ही सदर थानेदार संजय मेंढे और एपीआई सुधीर कोड़ापे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।


■ अनुत्तर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. जख्मी पवन को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया. कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया.


■ पुलिस ने अमोल के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.


■ सदर फ्लाईओवर का वाय प्वाइंट सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक होता जा रहा है. काटोल रोड से कई वाहन चालक रांग साइड आ जाते हैं. यहां वाहनों स्पीड पर नियंत्रण लगाना आवश्यक हो गया है.





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE