August 12, 2023

Join With Us


3 लाख में नवजात को बेचा : राजश्री और पिंकी गिरफ्तार




नागपुर । अब्दुल अमानी कुरैशी। 3 लाख रु. में नवजात को बेचने के प्रकरण में क्राइम ब्रांच ने चर्चित राजश्री सेन व उसकी साथी पिंकी लेंडे को गिरफ्तार किया है. शांतिनगर निवासी राजश्री सेन को पहले भी नवजात की बिक्री में गिरफ्तार किया गया था. वह जमानत पर है. इस केस की जांच मानव तस्करी निरोधक दल कर रहा है। उसे राजश्री, पिंकी, सचिन पाटिल, पंकज कोल्हे, प्रिया पाटिल तथा छाया मेश्राम द्वारा दिसंबर 2019 में पुणे की दंपति के नवजात बालक की बिक्री किए जाने का पता चला. पुलिस ने इस दिशा में जांच की। राजश्री और अन्य आरोपियों ने 27 दिसंबर 2019 को गरीब दंपत्ति को पुणे से नागपुर बुलाया था। उन्हें अपनी सहेली को संतान नहीं होने का झांसा दिया। बालक को दत्तक देने का बताकर फर्जी दत्तक पत्र बनाया।


गोंदिया के व्यापारी को सदर के तहसील कार्यालय में बुलाकर 3 लाख रु. में नवजात का सौदा किया. इसी दौरान बालक की अवैध खरीदी-बिक्री किए जाने की पुलिस को सूचना देने का भय बताकर व्यापारी दंपत्ति से तीन लाख रुपए लिए. भयभीत होने से व्यापारी दंपति ने चुप्पी साध ली. उन्होंने 8 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई. इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर राजश्री सेन और पिंकी लेंडे को गिरफ्तार किया है. बालक को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया है..l





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE