मुंबई | न्यूज़ डेस्क | एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ पाकिस्तानी-डिसेंट ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने नेशनल असेंबली में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के तरफ से देश के बाहर रहने वाले पाकिस्तानियों के खिलाफ दिए गए बयान पर कड़ी निंदा की है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को एक भाषण के दौरान अमेरिका और कनाडा में रहने वाले पाकिस्तानियों के लिए निंदा और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने भाषण में कहा था कि पाकिस्तान के बाहर बैठे अंग्रेजी बोलने वाले कह रहे हैं कि रेमिटेंस बंद कर दिया जाएगा. रेमिटेंस खाड़ी देशों में रहने वाले लोग भेजते है. विदेश में रहने वाले लोग, जो पैसे अपने देश भेजते है, उसे रेमिटेंस कहते है. इससे देश को फायदा होता है |
कनाडा अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तानी बेशर्म :
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि कोई पाकिस्तानी कनाडा तो कोई अमेरिका में रहता है. ऐसे लोग बेशर्म है. ये पाकिस्तान में बस मरे हुए लोगों को दफन करने आते हैं और फिर वापस चले जाते हैं. ख्वाजा आसिफ के इस बयान पर एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ पाकिस्तानी-डिसेंट ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने कड़ी आलोचना की है |
उन्होंने रक्षा मंत्री के बयान को अमेरिका और कनाडा में रहने वालों के लिए अपमानजनक बताया. इस पर ने कहा कि उत्तरी अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तानी लोगों ने हमेशा पाकिस्तान के कल्याण को प्राथमिकता दी है. राष्ट्र के लिए उनकी अनगिनत सेवाओं ने उन्हें सम्मान और गौरव प्रदान किया है, जिससे वे वैश्विक समुदाय में पाकिस्तान के सच्चे राजदूत बन गए हैं |