June 12, 2023

Join With Us


पहचान छिपाकर अलीबाग में रह रहा था शाहनवाज : नए सिम कार्ड के जरिए लोकेशन तक पहुंची पुलिस




गाजियाबाद | न्यूज़ डेस्क |  ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए धर्म परिवर्तन करवाने वाले आरोपी शाहनवाज को पुलिस ने महाराष्ट्र के रायगड जिले से गिरफ्तार किया गया है. ठाणे पुलिस को जानकारी मिली थी कि शाहनवाज ने नया सिम कार्ड लिया है और वो उसी का इस्तेमाल कर रहा है. ठाणे पुलिस के मुताबिक 31 मई की रात से फरार होने के बाद शाहनवाज हर जगह अपना नाम और पहचान छिपाकर रह रहा था. 

ठाणे पुलिस ने जैसे ही नए सिम कार्ड की जानकारी निकाली, जिसमें शाहनवाज की लोकेशन रायगढ़ के अलीबाग इलाके की निकली. इसके बाद ठाणे पुलिस की दो टीमें  की रात को अलीबाग के लिए रवाना हुईं. जिसके बाद  की तड़के सुबह 3 बजे से लेकर सुबह 11.30 बजे तक ठाणे पुलिस ने अलीबाग के कई लॉज और कॉटेज को खंगाला. इसी दौरान शाहनवाज और उसका भाई उनके हत्थे चढ़ गया, जो नाम बदलकर लॉज में रह रहा था. इतना ही नहीं उन्होंने लॉज में रहने के लिए फर्जी दस्तावेज दिखाकर कमरा लिया था. 

पूछताछ के दौरान ये बातें आई सामने 
वर्ली इलाके में जब ठाणे पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की थी, तब भी उसको भनक लग गई थी और पुलिस के पहुंचने से पहले ही शाहनवाज फरार हो गया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी शाहनवाज ने पूछताछ में बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह बेहद डर गया था, इसी डर के चलते वह 31 मई की रात को ही फरार हो गया था. इतना ही नहीं उसे उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर की जानकारी मिल चुकी थी. आरोपी को सोमवार को ठाणे कोर्ट  में पेश किया गया है. 

दरअसल, ऑनलाइन गेम में बेहतर स्कोर की तरकीब बताने के बहाने आरोपी लड़के के संपर्क में आया, उसके बाद उसकी गतिविधियां बदलने लगीं. बच्चे का ब्रेन कुछ तरह से वॉश किया कि वह जिम के बहाने रोज पांच वक्त की नमाज पढ़ने जाने लगा. इस बात की जानकारी जब परिवार को हुई तो उन्होंने स्थानीय मस्जिद के मौलवी समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE