April 19, 2023

Join With Us


वाह! इंडियन बंदे के साथ काम करता था विदेशी : 3 महीने में ही सीख गया खैनी खाना




ट्विटर पर एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक विदेशी ने ये दावा किया है कि एक भारतीय शख्स के साथ रहने पर वो सूर्ति खाना सीख गया है जो उसे अब पसंद भी है |

मुंबई | न्यूज़ डेस्क | ऐसा कहा जाता कि जैसी संगत में इंसान रहता है उसका उस पर काफी कुछ असर आ जाता है. आपने अक्सर लोगों को ऐसा कहते हुए सुना होगा कि फलां लड़के की संगत अच्छी है इसलिए उसमें कोई भी बुरी आदत नहीं है, वहीं जब इंसान में बुरी आदतें जन्म लेती है तो लोग तुरंत कह देते हैं कि इसकी संगत खराब है… जबकि अच्छा या बुरा बनना काफी हद तक खुद इंसान के हाथ में ही होता है | अब एक विदेशी शख्स का एक पोस्ट वायरल हुआ है, जिसमें उसने दावा किया है कि वो तब से खैनी खाने लगा है, जबसे उसका पाला एक इंडियन युवक से पड़ा है | हैरान करने वाली बात ये है कि इस विदेशी को खैनी खाना अब बहुत पसंद भी है |

जब हम विदेश जाते हैं तो वहां की भाषा और तौर-तरीके सीखने में काफी इंटरेस्टेड होते हैं, लेकिन आजकल ऐसे बहुतेरे मामले सामने आ रहे हैं जब विदेशी, भारतीयों से ही काफी कुछ सीख रहे हैं | जैसे यहां की भाषा, यहां की संस्कृति, यहां के रीति रिवाज और की सिंगिन एंड डांसिंग स्टाइल वगैरह…वगैरह…ऐसे आपने कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखें होंगे जहां विदेशी ये सभी कुछ सीखकर अपना वीडियो भी बनाने हैं | अब भैया…इन सबसे अलग, सोशल मीडिया पर एक विदेशी का ट्वीट वायरल हुआ है, जिसे पढ़ने के बाद आपकी हंसी छूट जायेगी. इस पोस्ट को देखकर आप भी यही कहेंगे कि- जैसी संगत वैसी रंगत | इस ट्वीट में एक विदेशी बंदे ने अपने साथ तीन महीने तक काम करने वाले एक भारतीय युवक की तस्वीर शेयर करते हुए ये दावा किया है कि, कैसे इस युवक ने इसे खैनी खाना सीखा दिया है |

https://twitter.com/mac_agaba/status/1645853535723036673?s=20

क्या लिखा है पोस्ट में…
11 अप्रैल को अगाबा (@mac_agaba) नाम के एक ट्विटर यूजर ने भारतीय शख्स के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में उसने लिखा है कि, "मैंने इस भारतीय बंदे के साथ तीन महीने काम किया…उसने मुझे सफेद रंग की आटे जैसी चीज (चूना) के साथ तंबाकू खाना सिखा दिया…ये बहुत गजब था…वह मेरे भाई जैसा था…" इस ट्वीट को अब तक लगभग 5 हजार लाइक्स और 1600 से ज्यादा रीट्वीट्स मिल चुके हैं |

विदेशी ने सीखा खैनी खाना!

दरअसल एक विदेशी शख्स ने ट्विटर पर अपने साथ तीन महीने तक काम करने वाले एक भारतीय बंदे की तस्वीर शेयर करते हुए ये दावा किया कि इस लड़के ने उसे चूने के साथ घिसकर तंबाकू खाना सिखा दिया है | इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस विदेशी मुंडे को चूना-तंबाकू का ये यूपी स्टाइल कॉम्बिनेशन पसंद भी आया…इस बात को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर अपनी मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं | एक शख्स ने चुटकी लेते हुए कहा, "अब विदेशी भी बोल रहा जुबान केसरी."

क्या है पूरा मामला…

आपकी बता दें कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने युगांडा में सोलर उर्जा से चलने वाले वाटर सप्लाई सिस्टम की वर्चुअली शुरुआत की, जिसका एक वीडियो पिछले हफ्ते उन्होंने ट्वीट किया था | इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने पसंद भी किया था.. इतना ही नहीं, इस पर सैकड़ों लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी…इन्हीं प्रतिक्रियाओं के बीच एक ट्वीट अगाबा का था, जिस पर यूजर्स की नजर पड़ी और वह सोशल मीडिया पर छा गया |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE