प्रयागराज । न्यूज डेस्क । अतीक अहमद और उसके भाई अरशद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रयागराज में मेडिकल के लिए जाते समय दोनों को गोली मारी गई. अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनों को रूटिग चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान दोनों को गोली मार दी गई. अतीक अहमद और उसके भाई को तीन हमलावरों ने हमला किया. सभी हमलावर मीडियाकर्मी के वेश में वहां मौजूद थे. इसी दौरान हमलावरों ने अचानक गोली तानकर हमला कर दिया. गोली चलाने के बाद हमलावरों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. फिलहाल तीनों हमलावर पुलिस की गिरफ्त में है.
गोली गलने के बाद अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की मौके पर ही मौत हो गई. दो दिन पहले अतीक अहमद के बेटे का झांसी में एनकांउटर किया गया था. झांसी में यूपी एटीएस की टीम ने अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम का एकांउटर किया था. एसटीएफ के दावा किया था कि उनके पास से विदेशी हथियार बरामद हुए थे. इसके दो दिन बाद अब अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
सीएम योगी ने अतीक अहमद हत्याकांड में उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना का संज्ञान लिया. उन्होंने तत्काल उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए. मुख्यमंत्री ने तीन सदस्य ज्यूडिशियल कमिशन (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के निर्देश भी दिए. तीनों हमलावर मौके पर पकड़े गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अतीक और अशरफ की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
मीडिया से बातचीत के दौरान अतीक अहमद और भाई अशरफ अहमद की जिस जगह पर गोली मारकर हत्या की गई, वहां पर फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है.
प्रयागराज में धारा 144 लागू की गई
अतीक अहमद और भाई अशरफ की सरेआम हत्या के बाद प्रयागराज में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. साथ ही धारा 144 भी लागू कर दी गई है.
कोर्ट से कस्टडी मिलते ही अतीक अहमद को मारने का बनाया था प्लान
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कोर्ट से कस्टडी में मिलते ही अतीक अहमद और अशरफ को मारने का प्लान बनाया गया था. मीडिया चैनल की तरह एक नया माइक अरेंज किया गया. मीडिया कर्मी बनकर लवलेश, सन्नी, अरुण नाम के लोग लगातार मीडिया कवरेज के दौरान साथ घूम रहे थे. शनिवार को मेडिकल के दौरान जैसे ही मीडिया बाइट लेने की कोशिश में थी, तभी फ़ायरिंग की.