April 14, 2023

Join With Us


गैंगवॉर : तेवतिया का चाकुओं से गोदकर मर्डर




दिल्ली के तिहाड़ जेल में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या की गई है। जानकारी के मुताबिक जेल के अंदर ही उस पर चाकुओं से वार किए गए हैं।

नई दिल्ली । जसविंदर सिंह । दिल्ली के तिहाड़ जेल में शुक्रवार शाम को गैंगवॉर की घटना की जानकारी सामने आई है। इस गैंगवॉर में लॉरेंश बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5 बजे यह गैंगवॉर की घटना हुई है। गैंगवॉर में अन्य कैदी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक गैंगवॉर के दौरान कुछ लोगों ने प्रिंस तेवतिया पर हमला कर दिया। इस दौरान प्रिंस पर 5 से 7 बार चाकुओं से वार किया गया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को जब इस गैंगवॉर की सूचना मिली तो उन्होंने जेल नंबर 3 में जाकर देखा। जहां पर प्रिंस घायल पड़ा था और उसके साथ अन्य लोग भी घायल पड़े थे।

https://twitter.com/ANI/status/1646885732689276930?s=19

पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत ही दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्रिंस तेवतिया को मृत घोषित किया गया है। अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। इस गैंगवॉर में रोहित चौधरी गैंग का नाम सामने आ रहा है।

दिसंबर में हुआ था गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने प्रिंस तेवतिया को दिसंबर 2022 में गिरफ्तार किया था। इससे पहले उसने पिस्तौल की दम पर योर फॉर्च्यूनर गाड़ी लूटी थी। बता दें कि महज 30 साल का यह गैंगस्टर 2010 से लगातार आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। उस पर 16 गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

अपराध की दुनिया में अपना अलग नाम बनाने की ख्वाहिश के चलते प्रिंस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर से हाथ मिलाया था। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया था तो उसके पास से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ था। प्रिंस उस वक्त एक बड़े गैंगवॉर की तैयारी कर रहा था।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE