इस पूरे मामले पर ट्रांसपोर्ट पर काम करने वाले रामनिवास ने बताया कि मालिक सूरी का मौसेरा भाई हमें कन्हैया हौजरी वाले के घर लेकर गया था। उसने छत पर ले जाकर बांध दिया। यहां पर जमकर पिटाई की गई।
शाहजहांपुर । न्यूज डेस्क । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में महज चोरी के शक में कंपनी के कर्मचारियों को थर्ड डिग्री का टॉर्चर दिया गया। ट्रांसपोर्ट मालिक और कन्हैया हौजरी के मालिक ने मैनेजर समेत कर्मचारियों की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं चोरी के शक में मैनेजर शिवम जौहरी की पीट-पीटकर हत्या ही कर दी गई। जिन कर्मचारियों को पीटा गया। उनको इतना डरा दिया गया कि वे लोग पुलिस के पास जाने के बजाए घरों में ही छुप गए।
मैनेजर की हत्या के मामले में दोनों मालिकों के खिलाफ एफआईआर कर दी गई है। उसके बाद एक पीड़ित कर्मचारी अपना इलाज कराने अस्पताल पहुंचा। कर्मचारियों को इतना पीटा गया कि उसका पूरा शरीर को काला पड़ गया।
छत पर ले जाकर बांध दिया
इस पूरे मामले पर ट्रांसपोर्ट पर काम करने वाले रामनिवास ने बताया कि मालिक सूरी का मौसेरा भाई हमें कन्हैया हौजरी वाले के घर लेकर गया था। उसने छत पर ले जाकर बांध दिया। सनी के सामने बहुत लोगों ने बहुत मारा। चोरी का इल्जाम लगाया था। पूछ रहे थे कि बताओ कहां-कहां चोरी की है?
कागजों पर लगवाए अंगूठे
उसने बताया कि वहां पर दो लोग और थे। रघूवीर और संजू उनको मारा गया। एक राहुल था, उसको शाम में पीटा गया, उसको भी बहुत मारा गया। राहुल के बाद जब हमें पीटा गया तब मेरी वीडियो बनाई गई। पिटाई के साथ कबूलवाया गया। कागजों पर क्या लिखा था। हमें नही पता। हम पढ़े-लिखे नहीं हैं। उन लोगों ने कागजों पर अंगूठे लगवा लिए। वीडियो बनाते समय कहे रहे थे कि सीधे चलो। पीड़ित ने कहा कि साहब मार के आगे दुनिया को झूठ भी बोलना पड़ जाता है। मालिक सब देखता रहा और उसने कुछ नही कहा।
पानी में छोड़ दिया करंट
वहीं, दूसरे कर्मचारी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट वाले ने उस माल को बेचा था। कन्हैया हौजरी वाले ने हमें बहुत मारा। कोड़ो और डंडो से पीटा। वहां स्वीमिंग पूल है। उसके ऊपर लटकाया और पानी में करंट छोड़ दिया। चार मंजिल पर चेन कुप्पी से लटकाकर मारा। ट्रांसपोर्ट मालिक बंकिम सूरी वहीं खड़े थे।
पुलिस में न जाने की दी धमकी
उन्होंने कहा कि हमें कोई मतलब नहीं है। इन लोगों को मारो। जो मर गया है। उसके लिए गवाही नहीं देना है। अगर गवाही दे दी, तो तुमको भी जान से मार देंगे। घर वालों को लाश भी नहीं मिलेगी। कन्हैया हौजरी के मालिक और ट्रांसपोर्ट मालिक ने धमकी दी थी कि। अगर थाने जाओगे तो तुम्हारी कोई सुनेगा नहीं। हमारा फोन पर काम हो जाएगा। तुम थाने के चक्कर काटते रहोगे। हमारा कुछ नहीं होगा।