April 12, 2023

Join With Us


11 साल के बच्चे ने 24 घंटे तक चलाई साइकिल : मां से हुई लड़ाई तो दादी से करने गया था शिकायत




सोशल मीडिया पर चीन के 11 साल के एक लड़के की हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है। मां से लड़ाई के बाद यह लड़का दादी से शिकायत करने पहुंच गया। इसके लिए 24 घंटे तक 130 किलोमीटर साइक‍िल चलाई।

मुम्बई। न्यूज डेस्क । मां से लड़ाई किसकी नहीं होती। लेकिन चीन में 11 साल के एक बच्‍चे ने सारी हदें पार कर दीं। मां से लड़ाई के बाद वह इतना परेशान हुआ कि अपनी दादी से शिकायत करने निकल गया। उसकी दादी काफी दूर रहती थीं, इसके बावजूद वह साइक‍िल से ही निकल पड़ा। 24 घंटे तक 130 किलोमीटर साइक‍िल चलाई। हैरान कर देने वाली यह कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, लड़के को एक एक्सप्रेसवे सुरंग में अकेला पाया गया। वह बेहद थका हुआ और भटका हुआ नजर आ रहा था। राहगीरों ने जब उसे देखा तो अध‍िकारियों को इसकी जानकारी दी। लड़के की किसी बात को लेकर मां से बहस हो गई थी। इसके बाद वह इतना परेशान हो गया कि घर से 130 किलोमीटर दूर झेजियांग में रह रही अपनी दादी से शिकायत करने निकल गया।

भूख लगी तो घर से लाई रोटी खाया
वह लगातार साइक‍िल चलता रहा। जब भूख लगी तो घर से लाई रोटी और पानी पीकर भूख मिटाई। रास्‍ता पहचानने के लिए उसने सड़क पर लगे संकेतांकों का प्रयोग किया। हालांकि, कई बार वह गलत रास्‍ते पर भी चला गया लेकिन फ‍िर उस रास्‍ते पर लौट आया। स्‍थानीय मीडिया को पुलिस अध‍िकार‍ियों ने बताया कि उसकी हालत देखकर हमारे अध‍िकारी भी दंग रह गए। पुलिस ने लड़के के माता-पिता को सूचना दी।

मां को लगा था कि गुस्‍से में है,शांत हो जाएगा
बच्चे की मां ने कहा, बहस के दौरान इसने दादी के घर जाने की धमकी दी थी। मुझे लगा कि वह गुस्‍से में है और कुछ ही पल में शांत हो जाएगा लेकिन वह घर से निकल गया। सोशल मीडिया पर लोग उसकी हिम्‍मत की दाद दे रहे हैं। एक शख्‍स ने लिखा, यह बच्चा एक जीनियस है, जो सड़क के संकेतों का पालन करके और रात में यात्रा करने की हिम्मत करके अपना रास्ता खोजना जानता है। दूसरे ने लिखा, उसे अपनी मां के साथ लड़ाई के बाद वास्तव में बहुत बुरा लगा होगा हर मां को यह बात समझनी चाह‍िए।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE