April 02, 2023

Join With Us


छुट्टी लो और प्यार करो : छात्रों को रोमांस करने के लिए मिला स्प्रिंग ब्रेक




अब यहां छात्रों के लिए सरकार ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है। कई कॉलेज छात्रों को प्यार की तलाश पूरी करने के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में छुट्टी दे रही है।

नई दिल्ली । आकांक्षा त्रिपाठी। China इन दिनों अपने गिरते जन्म दर से काफी परेशान है। सरकार के राजनीतिक सलाहकारों ने जन्म दर बढ़ाने के लिए कई सिफारिशें की हैं। पहले से चीन में जन्म दर बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें नए शादी-शुदा कपल को एक महीने की पेड लीव तक शामिल है। अब चीन एक नई योजना के साथ आया है। लेकिन यह योजना कॉलेज के छात्रों के लिए है।

NBC न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन के कुछ कॉलेजों में प्यार की तलाश पूरी करने के नाम पर एक हफ्ते की स्पेशल छुट्टी दी गई है। फैन मेई एजुकेशन ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे नौ कॉलेजों में से एक मियायांग फ्लाइंग वोकेशनल कॉलेज ने पहली बार 21 मार्च को स्प्रिंग ब्रेक की घोषणा की। जिसमें रोमांस पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसी तरह बाकी के कॉलेजों ने भी 1 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच छुट्टी का ऐलान किया है।

लियांग गुओहुई मियायांग फ्लाइंग वोकेशनल कॉलेड के डिप्टी डीन ने एक बयान में कहा ‘मुझे उम्मीद है कि छात्र हरे पानी और हरे पहाड़ों को देखने जा सकते हैं और वसंत की सांस को महसूस कर सकते हैं। यह न केवल छात्रों की भावनाओं को विकसित करेगा बल्कि उनके अंदर प्रकृति के प्रति प्रेम को भी विकसित करेगा। इसके साथ ही कक्षा में वापस लौटने पर उनकी शैक्षिक क्षमता को और समृद्ध और गहरा करेगा।’

छुट्टियों में होमवर्क भी
हालांकि कॉलेजों ने इन छुट्टियों के दौरान छात्रों को हमवर्क भी दिया है। सभी छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि छुट्टियों के दौरान छात्रों को डायरी में अपने अनुभव और कार्य को जरूर लिखना है। इसके साथ ही व्यक्तिगत विकास पर नजर रखना और अपनी यात्रा पर वीडियो भी बनाना शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन के ये प्रयास जन्म दर को बढ़ावा देने के तरीके खोजने से प्रेरित है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE