March 30, 2023

Join With Us


नेहा बनकर सोफिया ने प्रेम जाल में फंसाया : रेप की धमकी दे मांगने लगी लाखों की रंगदारी




अलीगढ़ की रहने वाली एक लड़की सोफिया ने नेहा ठाकुर बनकर युवक को प्रेम जाल में फंसाया और रेप का आरोप लगाकर दो लाख की रंगदारी मांगी है। नोएडा पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली । जसविंदर सिंह । उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ की रहने वाली एक लड़की ने नोएडा में रहने वाले युवक को प्रेम जाल में फंसाया और फिर रेप का आरोप लगाते हुए उसे ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पीड़ित युवक ने इस संबंध में नोएडा के सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सोफिया के रूप में हुई है।

उसने नेहा ठाकुर के रूप में उसके संपर्क में आई थी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी सोफिया के झांसे में आकर वह भी उसे चाहने लगे थे और कुछ समय उसके साथ भी रहे। उन्होंने आरोपी लड़की को शादी का प्रस्ताव दिया, लेकिन आरोपी ने इस प्रस्ताव को नकारते हुए उससे दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगी।

https://twitter.com/noidapolice/status/1640712460838793216?s=19

उसने धमकी भी दी कि यदि वह रुपये नहीं देता है तो वह रेप का मामला दर्ज कराते हुए उसे जेल भिजवा देगी। नोएडा के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार को सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज किया गया था।

इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने बुधवार को आरोपी लड़की को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी लड़की सोफिया अलीगढ़ की रहने वाली है और उसका पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। उसने इसी तरह का एक मामला अलीगढ़ के एक पुलिस थाने में दर्ज कराया है। इसी प्रकार उसके खिलाफ अब तक तीन मुकदमे सामने आ चुके हैं ।

उन्होंने बताया कि आरोपी लड़की इसी तरह से लोगों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनके ऊपर रेप का आरोप लगाते हुए उगाही करती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस लड़की को ब्लैकमेलिंग की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका है कि इस लड़की ने और भी कई लोगों को इसी तरह से फंसा कर ब्लैकमेल किया है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE