इंस्टाग्राम पर एक टीचर का डान्सिंग अंदाज वायरल हो रहा है। टीचर स्कूल फंक्शन के दौरान स्टेज पर चढ़ी और अमिताभ बच्चन के फेमस गाने ‘चुम्मा चुम्मा लोग’ पर ऐसा कमाल का डांस करती नजर आईं कि लोग उनकी मुस्कान और अंदाज के दीवाने हो गए।
मुंबई। न्यूज डेस्क । बॉलीवुड गानों का कमाल ऐसा होता है कि बजते ही पैर खुद ब खुद थिरकने लग जाते हैं। फिर क्या बच्चे क्या बड़े और क्या बूढ़े हर किसी का खुद को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। कई बार डांस प्रेमी लोगों की मुश्किल ये हो जाती है कि वो ऐसी जगह मौजूद होते हैं जहाँ अचानक उनका डांस करने लगे ना कतई शोभा नहीं देगा। लेकिन क्या करे दिल तो बच्चा होता है। जो कई बार चाहकर भी खुद को रोक नहीं पाता। एक ऐसी ही स्कूल टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है जो अचानक स्टेज पर चढ़कर अमिताभ के फेमस गाने पर थिरकी तो लोग बस देखते ही रह गए।
इंस्टाग्राम अकाउंट pritykeshar पर एक टीचर का डान्सिंग अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है। टीचर स्कूल फंक्शन के दौरान स्टेज पर चढ़ी और अमिताभ बच्चन के फेमस गाने ‘चुम्मा चुम्मा लोग’ पर ऐसा कमाल का डांस करती नजर आईं कि लोग उनकी मुस्कान और अंदाज के दीवाने हो गए। जबरदस्त डांस वीडियो को 31,000 से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं।
जब स्टेज पर मैडम ने कहा- ‘चुम्मा-चुम्मा लोगे’
सोशल मीडिया पर टीचर की बिंदास डान्सिंग का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे बेहद पसंद भी कर रहे हैं। बिना किसी दिखावे के टीचर का अंदाज ऐसा है जो हर किसी का दिल जीत रहा है। अमिताभ बच्चन का गाना बजते ही टीचर मंच पर पहुँच गई और फ़िल्म ‘हम’ के फेमस गाने ‘चुम्मा चुम्मा लोगे’ गाने पर बिग बी के सिग्नेचर स्टेप्स कर लोगों को वाहवही करने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान टीचर के चेहरे की मुस्कान, कॉन्फिडेंस लोगों को खूब प्रभावित कर रहा है। वीडियो की हर कोई जमकर तारीफ भी कर रहा है।
https://www.instagram.com/reel/CnLgkA1BIf2/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
पुराने छात्रों को देख नाच उठी मैडम
वीडियो इसी साल किसी स्कूल के alumni23 मीट का है। जिसमें टीचर ने अपने पुराने छात्र-छात्राओं को देख कर अपनी खुशी का इजहार कुछ इस कदर किया कि छात्र भी अपने मैडम का ये नया अंदाज देखकर फूले नहीं समाए। तभी तो सोशल मीडिया पर डांस वीडियो को भर-भरकर तारीफ और सराहना मिली। एक यूज़र ने लिखा-‘आपकी वजह से हमारे चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई’। तो वहीं एक और यूज़र का कहना है- बेहद मस्ती भरा डांस है। एक ने तो कह दिया- आपको देखकर मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई। भगवान करे आप यूं ही मुस्कुराती रहें। वहीं किसी ने क्यूट कहा, तो किसी ने कहा शानदार मैडम। इस कमाल के डांस वीडियो को 31,000 से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है।