March 12, 2023

Join With Us


पुजारी ने नहीं दे रहा था नशा करने के लिए पैसे : बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला




बांदा । न्यूज डेस्क। दो दिन पहले बांदा में हुए पुजारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पुजारी के बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नशे का सामान खरीदने के लिए रुपये नहीं देने पर वारदात को अंजाम दिया है।

उत्तर प्रदेश के बांदा से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यह एक बेटे ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला। आरोपी ने लाठी डंडे से भी पिता पर हमला किया । मामला देहात कोतवाली क्षेत्र में महोखर गांव की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पुजारी अपने बेटे को नशा करने के लिए रुपया नहीं दे रहा था। इस बात से नाराज आरोपी बेटे समेत तीन लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है ।

एसपी अभिनंदन सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस कर वारदात का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि दो दिन पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोखर स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी सद्गुण की हत्या हो गई थी । उनका शव उनके नए मकान के अंदर पड़ा था। मामला संज्ञान में आते ही स्पेशल टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए 30 घंटे के अंदर वारदात का खुलासा कर दिया है।

इस मामले में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पुजारी के बेटे विपिन तिवारी व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी विपिन तिवारी ने बताया कि वह नशे का आदी है, और उसे रोज स्मैक व शराब की डोज चाहिए होती है, लेकिन उसके पिता नशे का सामान खरीदने के लिए आनाकानी करते थे। इस बात को लेकर पहले भी कई बार उनके बीच झगड़ा हो चुका है ।

इस बार भी नशे का सामान खरीदने के लिए वह पिता से पैसा मांग रहा था, लेकिन जब पिता ने मना किया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिता से झगड़ा करने के बाद आरोपी बेटा विपिन बाहर परचून की दुकान पर आया। यहां उसके दो दोस्त मिल गए । फिर आरोपी ने इन दोनों दोस्तों को पूरी बताई और लगे हाथ अपने पिता को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है ।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE