March 12, 2023

Join With Us


भूख से दर-दर भटक रहे लोग : पेट भरने के लिए दुकानों में कर रहे लूटपाट




रूस यूक्रेन युद्ध की वजह से महंगाई इतनी बढ़ गई है कि इसके पड़ोसी पोलैंड में लोग लूटपाट और चोरी पर उतारू हैं। पोलैंड पुलिस डेटा के मुताबिक यहां खाने-पीने और महंगी चीजों की चोरी का केस तीनगुना बढ़ा है

नई दिल्ली। जसविंदर सिंह। रूस यूक्रेन युद्ध की वजह से गरीबी, खाने-पीने की किल्लत और इसकी वजह से लूटपाट और चोरी-चकारी भी बढ़ गई है। रूसी हमले के बाद बड़ी संख्या में यूक्रेनी पोलैंड में शरणार्थी हैं। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि 2022 में यहां दुकानों में चोरी के मामले तीन गुना बढ़े हैं। यहां एक स्थानीय अखबार ने पुलिस डेटा के हवाले से बताया कि पिछले साल यहां 32000 चोरी के मामले सामने आए हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पोलैंड में खासतौर पर खाने के सामान की चोरी में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। इनके अलावा यहां परफ्यूम और छोटे इलेक्ट्रॉनिक आइटम की चोरी भी बढ़ी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ ल्युबिन शहर को छोड़ 15 अन्य शहरों में चोरी के मामले सामने आए हैं।

परफ्यूम, छोटे इलेक्ट्रॉनिक आइटम की ज्यादा चोरी
पॉलिश ट्रेड एंड डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष रेनाटा जस्ज़किविक्ज़ ने बताया कि चोरी के मामले इसलिए बढ़े हैं, क्योंकि युद्ध की वजह से मार्केट पर दबाव और महंगाई बढ़ी है। उन्होंने दावा किया कि महंगाई की वजह से लोग इस तरह के अपराध में लिप्त हो रहे हैं। उन्होंने इसे बड़ी चुनौती करार देते हुए कहा कि इस तरह दुकानदारों के लिए भी मुश्किलें पैदा हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि खासतौर पर महंगी चीजों की चोरी ज्यादा हुई है। मसलन, परफ्यूम, सिपिरिट्स, और छोटे इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकानों में चोरी के मामले ज्यादा सामने आए हैं।

पोलैंड में 31% बढ़े चोरी के मामले
रूसी युद्ध की वजह से यूक्रेनियों को अपना देश छोड़ दूसरे देश में जाकर शरण लेना पड़ा है। ऐसे में पोलैंड में बड़ी यूक्रेनी आबादी शरण के लिए पहुंची थी। हालांकि, रिपोर्ट में चोरी के मामले रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से बढ़े हैं, ऐसा रिपोर्ट में दावा नहीं किया गया है, और ना ही ऐसा कोई दावा है कि यूक्रेनी चोरी-चकारी ज्यादा लिप्त पाए गए हों। पुलिस के हवाले से दिए गए आंकड़े बताते हैं कि सिर्फ 2022 में ही चोरी के मामले 31% बढ़ा है ।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE