March 12, 2023

Join With Us


सब इंस्पेक्टर का खूनी खेल : मीट काटने वाले चाकू से पत्नी-बेटे को काटा, ट्रेन के आगे कूदा




पुलिस मुख्यालय में तैनात एक सब इंस्पेक्टर का शव हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास मिला है। वहीं जब पुलिस सूचना देने उसके घर पहुंची तो अंदर उसके पत्नी और बेटे का शव पड़ा था। पुलिस को आशंका है कि दरोगा ने खुद पत्नी बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है

भोपाल । न्यूज डेस्क । मध्य प्रदेश की राजधानी में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां पुलिस मुख्यालय में स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है, जबकि उसके पत्नी बटे का शव घर में मिला है। तीनों में से किसी भी शव के पास कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन माना जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर ने पत्नी बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से आगर-मालवा निवासी सुरेश खागुड़ा (32) 2017 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। उन्होंने 2017 में लव मैरिज की थी। इसी महीने 17 मार्च को उनके बेटे का जन्मदिन था, लेकिन उससे पहले किसी बात को लेकर वह इतने तनाव में आ गए कि इस वारदात को अंजाम दे दिया। सुरेश खागुड़ा के साले ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह शादी के बाद से ही भोपाल में किराए का घर लेकर रह रहे थे ।

उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और घर में सबकुछ ठीक ही चल रहा था। पुलिस ने बताया कि एसआई सुरेश का शव शुक्रवार की रात करीब बारह बजे हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। उस समय तो पहचान नहीं हो सकी, लेकिन जब अगले दिन शनिवार की दोपहर उनकी बाइक मिली तो पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस उनके घर पहुंची तो घर के बाहर ताला लगा था, वहीं अंदर टीवी ऑन थी ।

पुलिस ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर इंतजार के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाने पर पता चला कि यहां सुरेश की पत्नी कृष्णा (28) और दो साल के बेटे इवान के खून से लथपथ शव पड़ा है। क्राइम सीन देखकर पुलिस टीम भी एक बार दहशत में आ गई। हालांकि जांच पड़ताल के दौरान पाया कि दोनों मां बेटे की हत्या अलग अलग कमरों में की गई है। महिला की हत्या तो जमीन पर हुई, लेकिन बेटे को उसके बैड पर मारा गया है। वहीं पास में मीट काटने वाला एक चाकू भी बरामद हुआ है। आशंका है कि इसी चाकू से वारदात को अंजाम दिया गया ।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE