March 11, 2023

Join With Us


पत्नी से नोकझोंक में खोल दिया सिलेंडर का रेगुलेटर : कमरे में गैस भरते ही लगा दी आग, 10 झुलसे




पुलिस ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद पति ने गैस का रेगुलेटर खोल दिया | जब कमरे में गैस भर गई तो लाइटर जला दिया, जिससे आग लग गई | आग से परिवार के 10 लोग झुलस गए

गाजियाबाद | न्यूज़ डेस्क | उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने घर में आग लगा दी | जब तक घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराला रूप धारण कर लिया | हादस में 10 लोग झुलस गए | आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी | सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया | वहीं पुलिस टीम की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है |

पुलिस के अनुसार, लोनी क्षेत्र के तिलक नगर कॉलोनी में बीते गुरुवार की देर रात सुरेश (40) की पत्नी रितु (36) से तीखी नोकझोंक हुई | पुलिस ने बताया कि सुरेश ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और गुस्से में आकर चूल्हे से एलपीजी गैस की पाइप खींच दी, जिससे कमरे में गैस भर गई |

गैस लाइटर जलाने से लग गई आग
पुलिस ने बताया कि गैस भरने पर रितु ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और गैस रेगुलेटर को बंद कर दिया | इसी बीच सुरेश ने गैस लाइटर जला दिया, जिससे कमरे में आग लग गई और घरेलू सामान जल गया |

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) रवि कुमार ने बताया कि आग लगने से खुद सुरेश, उसकी पत्नी रितु समेत परिवार और पड़ोस के 10 लोग झुलस गए | उन्होंने बताया कि सभी घायलों को पूर्वोत्तर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है |

आरोपी का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध
पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) रवि कुमार ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि आरोपी अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है, क्योंकि उसका किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है | उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी |





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE