March 10, 2023

Join With Us


इंटर सिटी ट्रेन से टकराई बस : छह लोगों की मौत, दर्जनों घायल




एक ट्रेन के यात्री बस से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए हैं। देश की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी ने यह जानकारी दी है

मुंबई। न्यूज डेस्क । नाइजीरिया के लागोस में एक ट्रेन के यात्री बस से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए हैं। देश की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी ने यह जानकारी दी है। एजेंसी के मुताबिक, बस में सरकारी कर्मचारी सवार थे, जो काम पर जा रहे थे। इसी दौरान वह इन्टर सिटी ट्रेन से टकरा गई।

नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक इस हादसे में अब तक 84 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इन्हें अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल छह लोगों की मौत हुई है। प्रमुख इब्राहिम फारिनलोय ने बताया कि सभी घायल बस के ही थे। ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।

https://twitter.com/ANI/status/1633942067687698433?s=19

बस चालक के लापरवाही से हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लागोस स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के सचिव ओलुफेमी ओके-ओसानिनटोलू ने कहा कि इस हादसे में शामिल बस चालक ने ट्रैफिक सिग्नल नहीं देखा और उसकी लापरवाही की वजह से इतना ब़ड़ी घटना हो गई।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE