March 06, 2023

Join With Us


बंद कमरे में महिलाओं के साथ रेप : होटलकर्मी सौंप रहे बलात्कारियों को रूम की चाबी, शहर में मचा हड़कंप




नामी गिरामी होटलों में लोग इसल‍िए ठहरते हैं ताकि उन्‍हें सुविधा के साथ सुरक्षा भी मिल सके। पर कुछ होटलों में बंद कमरे के अंदर मह‍िलाओं से रेप हो रहा है। आप जानकर हैरान होंगे कि होटलों के कर्मचारी ही बलात्‍कारियों को रूम की चाबी सौंप रहे हैं। इससे पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है

मुंबई। न्यूज डेस्क। हम अक्‍सर घूमने या ऑफ‍िस किसी काम से दूसरे शहरों में जाते हैं और वहां होटल या लॉज में ठहरना पड़ता है। हमेशा ऐसे ठिकाने की तलाश होती है जहां सुविधा के साथ सुरक्षा भी हो। अगर साथ में पर‍िवार है तो यह और भी महत्‍वपूर्ण हो जाता है। इसके लिए हम कई बार मोटी रकम भी चुकाते हैं। लेकिन आज हम एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। काम के सिलसिले में गई कुछ मह‍िलाएं एक होटल में रुकी हुई थीं। पर रात में उनके कमरे में कोई घुस गया। उनके साथ दरिंदगी की। एक दो नहीं, ऐसी कई वारदातें सामने आई हैं। हैरान करने वाली बात है कि होटलकर्मी ही बलात्‍कार‍ियों को रूम की चाबी सौंप रहे हैं। इससे शहर में हड़कंप मचा हुआ है।

मामला अमेरिका के सबसे सुरक्ष‍ित माने जाने वाले शहर टेक्‍सास का है। न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिनों में कई ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं. सभी घटनाएं बड़े- बड़े होटलों में हो रही हैं। दिसंबर में एक मह‍िला होटल सूइट में रुकी थी। रात का वक्‍त था तो वह सो रही थी। अचानक उसकी नींद खुली तो देखा कि सामने एक शख्‍स पैंट खोले उसके बिस्‍तर पर झुका हुआ है। उसके साथ जबरदस्‍ती करने की कोशिश में है। मह‍िला चिल्‍लाने लगी। तुरंत फ्रंट डेस्‍क पर फोन किया। जब पूछा तो कर्मचारियों ने बताया कि उन्‍होंने ही कमरे की चाबी दी थी। उस शख्‍स ने दावा किया था कि वह मह‍िला को जानता है जबकि मह‍िला उसे पहचानती तक नहीं थी। हैरानी की बात यह है कि मह‍िला ने चाबी से दरवाजा अंदर से बंद रखा था फ‍िर भी होटलकर्मियों ने उसे दूसरी चाबी सौंप दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रेप‍िस्‍ट यहां व्‍हीलचेयर पर आया
ऐसी ही घटना एक अन्‍य होटल में हुई। मह‍िला रात को सो रही थी। तभी अचानक उसने देखा कि एक आदमी पैंट खोले उसके पास खड़ा है। मह‍िला ने तुरंत उसका हाथ पकड़ा और दरवाजे पर दे मारा। इससे उसके हाथ की दो उंगुलियां कट गईं और वह चिल्‍लाते हुए होटल से बाहर निकला। एक अन्‍य घटना में होटलकर्मियों ने बिना आईडी चेक किए एक आदमी को कमरे तक पहुंचा दिया। वह अंदर घुसा और मह‍िला के साथ बलात्‍कार किया। रेप‍िस्‍ट यहां व्‍हीलचेयर पर आया था और उसने खुद को मह‍िला का मित्र बताया था। खास बात, अब तक क‍ि सभी घटनाएं अकेली रह रही मह‍िलाओं के साथ ही हुई हैं।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE