सजायाफ्ता महिला जेल अधिकारी के खिलाफ कदाचार के आठ आरोप लगे थे। इसके अलावा उसके ऊपर अक्टूबर महीने में जेल में बंद एक कैदी/मुजरिम को मोबाइल फोन रखने को प्रोत्साहित करने के लिए भी दोषी ठहराया गया है।
मुंबई। न्यूज डेस्क । दुनिया की शायद ही कोई जेल ऐसी बाकी बची हो जहां कैद मुजरिमों के साथ, जेलों की सुरक्षा में तैनात तमाम जेल अफसर और सुरक्षाकर्मियों की मिली-भगत के किस्से पेश आने से बाकी बचे हैं। ऐसा एक मामला सामने आया है जिसमें, महिला जेल अफसर को ही जेल में जाल दिया गया है। इसलिए क्योंकि जिस जेल में उसकी ड्यूटी थी उसी जेल में कैद एक अपराधी से उसके “अंतरंग संबंध” बन गए। कोर्ट द्वारा 16 महीने के लिए जेल भेजी गई महिला अफसर का नाम रिचेल मार्टिन (25, Rachel Martin) है।
मूल रूप से सैलिसबरी, विल्टशायर (Salisbury Wiltshire) की निवासी और अब 16 महीने जेल की सजायाफ्ता मुजरिम रिचेल मार्टिन ने जेल में कैद करके रखे गए अपराधी रेमंड अब्राहम के साथ शारीरिक संबंधों को स्वीकार भी कर लिया है।
महिला जेल अधिकारी पर पहले भी लगे थे 8 आरोप
बोर्नमाउथ क्राउन कोर्ट में इस युवा महिला जेल अधिकारी को, न्यायाधीश स्टीफन क्लाइमी ने सजा सुनाई। सजा सुनाते वक्त जज ने कहा कि आरोपी महिला जेल अधिकारी के अपराध में, किसी कैदी से उनके द्वारा हासिल “व्यक्तिगत लाभ’ भी शामिल है।” सजाफ्ता महिला जेल अधिकारी के खिलाफ कदाचार के आठ आरोप लगे थे। इसके अलावा उसके ऊपर अक्टूबर महीने में जेल में बंद एक कैदी/मुजरिम को मोबाइल फोन रखने को प्रोत्साहित करने के लिए भी दोषी ठहराया गया है।
अधिकारी ने कैदी को जेल में मोबाइल पहुंचाया
कोर्ट में दाखिल मुकदमे के मुताबिक, सजायाफ्ता महिला जेल अधिकारी रिचेल मार्टिन ने कैदी रेमंड अब्राहम को एक मोबाइल फोन जेल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, इस आरोप से महिला जेल अधिकारी ने कोर्ट में साफ इनकार कर दिया। मंगलवार को जज क्लाइमी ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान बताया गया कि, जेल की ड्यूटी में निजी स्वार्थपूर्ति की खातिर लापरवाही बरतने की आरोपी महिला जेल अधिकारी रिचेल मार्टिन ने, अब्राहम को सैकड़ों मर्तबा फोन और वीडियो कॉल की जो, एक जेल में किसी कैदी के साथ जेल अधिकारी के अंतरंग संबंधों को साबित करने के लिए पूर्ण हैं। यह फोन और वीडियो कॉल्स नवंबर 2020 से मार्च 2021 के बीच की गई थीं।
अधिकारी-कैदी ने एक दूसरे को भेजे 900 मैसेज
कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई के दौरान बताया गया कि आरोपी महिला जेल अधिकारी और जेल में पहले से ही बंद मुलजिम रेमंड अब्राहिम की जोड़ी ने महज चार महीने की अवधि के भीतर 900 व्हाट्सएप संदेश भी एक दूसरे को भेजे। इनमें से कुछ स्पष्ट प्रकृति के थे। इन व्हाट्सएप संदेशो में से तमाम तो “एक-दूसरे पर यौन क्रिया करने की इच्छा व्यक्त करने” से ही संबंधित थे। दोनों ने यह यौन संबंधों को लेकर मोबाइल संदेश, दिसंबर 2020 के महीने में एक दूसरे को भेजे थे। इनमें से कई संदेश इनके बीच प्यार के इजहार से जुड़े हुए भी थे। जोकि किसी महिला जेल अधिकारी और जेल में कैद मुलजिम के बीच अंतरंग संबंधों को साबित करने के लिए काफी हैं।
कैदी से महिला जेल अधिकारी ने बनाए संबंध
अदालत में यह भी बताया गया कि आरोपी महिला जेल अधिकारी रिचेल मार्टिन को जेल में, बहैसियत मुजरिम कैद रेमंडअब्राहम की ओर से कम से कम £10,000 (दस हजार पाउंड) मिले थे। जिसमें से ऑनलाइन कपड़ों की बेवसाइट पर ही हजारों पाउंड खर्च कर डाले गए। मामले की सुनवाई करने वाली कोर्ट को बताया गया कि रिचेल मार्टिन को, एडीएचडी का इलाज भी किया गया था। क्योंकि जेल में बंद कैदी अब्राहम के साथ उसके निजी संबंध विकसित होने पर, महिला जेल अधिकारी अवसादग्रस्त हो गई थी। आरोपी महिला जेल अधिकारी रिचेल मार्टिन को अपने कार्यों पर एक ओर “गहरा पछतावा” था तो वहीं, दूसरी ओर वह कैदी रेमंड अब्राहम के साथ बने अपने “अंतरंग मधुर” संबंधों का भी शिकार थी। या उसके साथ बने अंतरंग संबंधों से आसानी से बाहर निकल पाने की हालत में महिला जेल अधिकारी रिचेल मार्टिन नहीं थी।
कोर्ट ने सुनाई 16 महीने की सजा
सजायाफ्ता महिला जेल अधिकारी रिचेल मार्टिन की इस कमजोरी का ही फायदा जेल में बंद कैदी रेमंड अब्राहम ने उठाया और उसका शोषण करता रहा। आरोपी महिला जेल अफसर को 16 महीने जेल की सजा सुनाने वाले न्यायाधीश क्लीमी ने रिचेल मार्टिन से कहा, “तमाम गहन ट्रेनिंग के बावजूद भी, आप जेल की नौकरी के दिशा-निर्देशों का सही तरह और ईमानदारी से पालन करने में असफल रही हैं। महिला जेल अधिकारी को सजा सुनाते वक्त जज ने आगे कहा कि, पेश मुकदमे में दाखिल उन दलीलों से मैं पूर्ण रूप से सहमत हूं जिसमें, तुम्हारी किसी कैदी के प्रति कमजोरी का जिक्र किया गया है। जेल में बंद कैदी ने तुम्हारी कमजोर नस को पकड़ कर, अपना स्वार्थ सिद्ध करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।
जज ने क्या कहा?
तुम कानून की नजर में सबसे कमजोर और जेल में बंद कैदी की नजरों में उसके लिए सबसे काम की मजबूत उम्मीदवार साबित हुई हो। यही प्रमुख वजह थी कि तुम (सजायाफ्ता आरोपी महिला जेल अधिकारी रिचेल मार्टिन), जेल में बंद कैदी रेमंड अब्राहम के प्यार में पड़कर उससे अंतरंगता बढ़ाने में जुट गईं। इसकी गवाही तुम दोनों के बीच हुई चैट से होती है।” सजा सुनाते वक्त जज ने आगे कहा, “तुम्हे सुनाई गई सजा ही तुम्हारे कदाचार के लिए सही है। तुमने निजी लाभ और गलत तरीके से धन कमाने के लालच में काफी कुछ गलत किया।”