रायपुर । विक्की चौहान । छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसलिंग के डा कान्त राजिम वाले ने तेलीबांधा थाना में शिकायत दर्ज कराई की रायपुर आनंद नगर मे फार्मेसी डिप्लोमा और डीग्री प्राप्त करने हेतु जो आवेदन प्रस्तुत हुए है जिसका विधिवत पंजीयन कर दिया जाना होता है ।
बता दे की इस प्रकार के पंजीयन मेडिकल स्टोर संचालित करने हेतु खाद एवम् औषधि प्रशासन विभाग से ड्रग लाईसेंस प्रदाय किया जाता है । सन 2021 एवं 2022 मे फार्मेसी डिप्लोमा/ डीग्री को पंजीयन हेतु कार्यालय मे आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गये थे उनकी आवेदन पत्रों से संलग्न फार्मेसी डिप्लोमा / डीग्री की जाच कराई गई। जाच के दौरान सनराईस युनिवर्सिटी बेगाड़ राजपुर राजस्थान से रमाकान्त निषाद,शीतल कुमार महार ,संजय कुशवाहा,सूरज अग्रवाल, अग्रवाल,ओ,पी,जे,एस, यूनिवर्सिटी चूरु राजस्थान से चन्द्रेश कुमार साहू, डामेस्वर कुमार साहू, श्रीधर युनिवर्सिटी पिलानी राजस्थान से रविन्द्र कुमार साहू, स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी सागर मध्यप्रदेश से खेमलाल धिवर, ने फार्मेसी डिप्लोमा छत्तीस गढ़ स्टेट फार्मेसी कौन्स्लीँग रायपुर के समक्ष आवेदन के साथ प्रस्तुत प्रमाण पत्र फर्जी पाए गये ।
उत्तरप्रदेश फार्मेसी लखनऊ से रविन्द्र कुमार के द्वारा फर्जी काउंसिल मे पंजीयन की प्रमाण पत्र के साथ एनओसी प्रमाण पत्र हेतु प्रस्तुत करना पाया गया! और भी बाकी यूनिवर्सिटी से फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये गये थे । इस प्रकार आरोपियो के द्वारा आयोजित तरीके से फर्जी प्रमाण पत्र छत्तीसगढ स्टेट फार्मेसी काउन्सिल रायपुर के समक्ष छल व बेमानी पूर्वक अपने फायदे के लिये षडयंत्र पूर्वक आवेद पत्र के साथ प्रस्तुत करना पाया गया ।
इस प्रकार के फर्जीवाडे का मामला दर्ज होते ही रायपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल जी ने और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर /अपराध अभिषेक माहेश्वरी ने गंभीरता से लेते हुए सभी आवेदको की सूची बना 09 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और 19 आरोपी की पता सजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है ।