February 27, 2023

Join With Us


शादी का जश्न मनाना चाहती थी लड़की : मम्मी-पापा ने कर लिया किडनैप, करोड़ों में बेचने की थी तैयारी




एक लड़की अपनी शादी का जश्न मनाना चाहती थी। मम्‍मी पापा को बुलाया पर उन्‍होंने ही किडनैप कर लिया।

मुंबई। न्यूज डेस्क। पकड़ौआ विवाह आपने जरूर सुना होगा। लड़के की मर्जी के बिना उसका अपहरण कर जबर्दस्‍ती शादी करा दी जाती थी। कुछ समय पहले बिहार में यह काफी चर्चा में था। जो भी पसंद आए लड़की के पर‍िवारवाले पकड़ लेते थे और उससे शादी कर देते थे। पर आज की खबर इससे उलट है। मैक्सिको में रहने वाली एक लड़की को प्‍यार हुआ। दोनों नौ साल तक साथ रहे और अंतत: शादी करने का फैसला किया। लड़की ने मम्‍मी-पापा को बताया। पहले तो वे नहीं माने पर बाद में तैयार हो गए। उन्‍होंने शादी के जश्न में भी आने की हामी भर दी। पर आगे जो हुआ वह हैरान करने वाला है।

कपल ने जश्न के लिए खूब तैयारी की।
मम्‍मी-पापा और भाई भी अमेरिका से आए लेकिन उन्‍होंने जश्न मनाने की जगह लड़की और उसके मंगेतर को होटल में ही किडनैप कर लिया। दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। पहले तो मंगेतर से दहेज के रूप में 30000 डॉलर मांगे। जब लड़की ने इनकार कर दिया तो मम्‍मी-पापा ने उसे होटल की 12वीं मंजिल से फेंक देने की धमकी दी। हालांकि, अगले दिन वे मान गए पर शर्त रखी कि अमेरिका में ही जश्न मनाएंगे। वहीं पार्टी करेंगे। लड़की और उसके मंगेतर को भी लगा कि शायद इनका मूड बदल गया हो। वह भी तैयार हो गए।

दूसरे से शादी का बनाया दबाव
पर जब वे अमेरिका पहुंचे तो पर‍िवार ने दोनों को फ‍िर अपने घर में कैद कर दिया। यहां तक क‍ि उसे टॉयलेट भी जाने नहीं दे रहे थे। यूनिवर्सिटी से उसका एडमिशन कैंस‍िल करा दिया। उसके सभी सोशल मीडिया एकाउंट डिलीट कर दिए। कुछ दिनों बाद उसे मिस्र ले जाया गया। पता चला कि उसके पर‍िवार ने यमन के किसी शख्‍स से शादी का वादा कर रखा है। उससे शादी के बदले 500,000 डॉलर भी ले रखे हैं। लड़की यह जानकर बिलख पड़ी। उसने शादी से इनकार कर दिया। पर‍िवारवालों ने धमकी दी कि अगर उसने अरेंज मैरेज नहीं की तो हमेशा के लिए उसे घर में कैद कर दिया जाएगा। उसके मंगेतर को मार दिया जाएगा।

कहा-आप जैसी महिलाओं को यहां मार दिया जाता
पुलिस को भनक लगी तो उन्‍होंने छापा मारकर लड़की के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर अपहरण और हत्‍या की कोशिश के आरोप लगाए गए हैं। दो मार्च को अगली सुनवाई है। पिता को पश्चिमी देशों के रहन सहन से दिक्‍कत है। उसने कोर्ट में बताया कि वहां लोग कैसे रहते हैं। किसी के साथ भी रहते हैं। हम मध्‍य पूर्व के रहने वाले लोग हैं। हमारे रहन सहन का तरीका बिल्‍कुल अलग है और मेरी बेटी का भी वही सीखना होगा। कोर्ट ने कहा,खालिद अबुघानम ने अपनी बेटी को धमकाया। कहा, अब आप पश्चिम में नहीं हैं, आप मध्य पूर्व में हैं, आप जैसी महिलाओं को यहां मार दिया जाता है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE