February 26, 2023

Join With Us


‘इश्क’ में खलल डाल रहा था पति : 2 सौतेले बेटों के साथ रेत दिया गला, बेवफा पत्नी का खूनी चेहरा




एक महिला ने अपने पति और दो सौतेले बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी है | आशंका है कि महिला ने प्रेम प्रसंग की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया है | पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है |

गोरखपुर | न्यूज़ डेस्क | सीएम सिटी गोरखपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है | यहां एक महिला ने अपने पति और दो सौतेले बेटों की गला रेत कर हत्या कर दी | वारदात के करीब एक घंटे बाद आरोपी महिला ने खुद ही फोन कर पुलिस भी बुलाई | यह वारदात गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में शनिवार रात की है | सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है | वहीं आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है |

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला ने यह वारदात प्रेम प्रसंग में खलल पड़ने की वजह से अंजाम दिया है | हालांकि पर्याप्त तथ्यों के अभाव में पुलिस इस थ्यौरी को अभी आधिकारिक नहीं बता रही है | पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 40 वर्षीय अवधेश गुप्ता के रूप में हुई है | वह सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नं पांच के सहबाज गंज में परिवार के साथ रहते थे | पहली पत्नी की मौत के बाद अवधेश ने दूसरी शादी कर ली और पहली पत्नी से पैदा हुए दोनों बेटों आर्यन व पीहू उर्फ आरो के साथ रहते थे |

आरोपी महिला की भी दूसरी शादी
पुलिस के मुताबिक अवधेश ने आठ महीने पहले ही आरोपी महिला नीलम के साथ दूसरी शादी की है | नीलम की भी यह दूसरी शादी है और उसे पहले पति से एक बेटी भी है और दोनों अवधेश के साथ एक ही घर में रहते थे | पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस शादी के बाद भी नीलम किसी अन्य युवक के संपर्क में थी | आशंका है कि इसी प्रेम प्रसंग की वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया है |

खुद बुलाई पुलिस
शनिवार की देर रात आरोपी महिला ने खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी | उसने पुलिस के डायल 112 पर फोन कर बताया कि कुछ लोग जबरन उसके घर में घुस आए हैं और उसके पति और बेटों के साथ मारपीट कर रहे हैं | इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के पति और दोनों बेटे खून से लथपथ पड़े थे | उनके गले पर चाकू से काटने के गहरे घाव थे | आनन फानन में पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया |

मां ने लिखाई रिपोर्ट
इस घटना के संबंध में अवधेश की मां ने पुलिस में हत्या की रिपोर्ट लिखाई है | इसमें उन्होंने अपनी बहु नीलम को नामजद आरोपी बताया है | कहा कि उसने प्रेम प्रसंग में इस वारदात को अंजाम दिया है | गोरखपुर के एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी के मुताबिक तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है | आरोपी महिला की निशानदेही पर घटना स्थल से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है | पुलिस मामले की जांच कर रही है |





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE