मुंबई | न्यूज़ डेस्क | महिला टीचर पर क्रश होना कोई आम बात नहीं | कई बड़े सेलिब्रिटी भी बचपन के किस्से बता चुके हैं | हालांकि, ये प्यार कभी दोतरफा नहीं होता | लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें लड़के ने इंस्टाग्राम पर महिला टीचर का नंबर मांगा | इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई | बातों का सिलसिला आगे बढ़ा तो एक-दूसरे के घर पर आना-जाना शुरू हो गया और फिजिकल रिलेशन बन गए | इसके बाद बच्चे ने महिला टीचर को अपने पेरेंट्स से मिलवाया और बताया कि मैं इससे प्यार करता हूं | वहीं, महिला टीचर ने कहा कि मैं प्रेग्नेंट हूं और 13 साल के बच्चे की मां बनने वाली हूं |
हालांकि, पेरेंट्स को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा कि दोनों में उम्र का फासला ज्यादा है | लेकिन 13 साल के बच्चे के साथ संबंध बनाने की वजह से पुलिस ने महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया और उसे 10 साल की सजा हुई थी | बता दें इस प्रेग्नेंसी से पहले महिला टीचर की एक सेपरेट रिलेशन से 4 साल की बच्ची थी | मामला अमेरिका के नॉर्थ हॉस्टन का है | वहां के स्टोवल मिडिल स्कूल (Stovall Middle School) में 24 साल की एलेक्जेंड्रिया वेरा (Alexandria Vera) अंग्रेजी पढ़ाती थीं | वहीं पर 13 साल के स्टूडेंट्स से उनकी मुलाकात साल 2015 में हुई | एक दिन साल 2016 में अचानक लड़के ने स्कूल बंक कर दिया और एलेक्जेंड्रिया के इंस्टाग्राम पर मैसेज कर नंबर मांगा | साथ ही कहा कि हम दोनों को कहीं घूमने चलना चाहिए | मैसेज मिलने के अगले दिन महिला टीचर लड़के के घर पर पहुंच गई, उस दौरान लड़के के पेरेंट्स घर पर नहीं थे | ऐसे में दोनों के बीच पहली बार फिजिकल रिलेशन बने |
कोर्ट में जमा किए गए डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, दोनों के बीच डेली बेसिस पर अवैध संबंध (illicit relationship) स्थापित होने लगे | तब स्कूल के अन्य छात्रों ने भी कहा था कि वो लड़का भरी क्लास में टीचर के साथ गलत हरकतें करता, लेकिन टीचर उसका विरोध नहीं करती | पूरे स्कूल में इसकी चर्चा थी | वहीं, महिला टीचर के पड़ोसी ने कहा कि वह लड़का हमेशा एलेक्जेंड्रिया के घर पर दिखाई देता था | पूछने पर वो बताती कि वह उसका भाई है | हालांकि, इसके बाद लड़के ने अपने पेरेंट्स से अपनी टीचर को बतौर गर्लफ्रेंड मिलवाया | एलेक्जेंड्रिया ने कहा कि उन्हें मेरी उम्र और प्रेग्नेंसी से कोई दिक्कत नहीं थी | लड़के के पेरेंट्स खुश थे |
हालांकि, चाइल्ड वेलफेयर से जुड़े जांचकर्ता की वजह से एलेक्जेंड्रिया को अबॉर्शन कराना पड़ा | इंटरनेट पर आज भी लोग इस घटना चर्चा करते हैं | बता दें कि बच्चे के पेरेंट्स की तरफ से रिश्ते की स्वीकृति मिलने के बावजूद कोर्ट ने महिला को 10 साल की सजा सुनाई थी | सजा सुनाते हुए कोर्ट के जज माइकल मैकस्पैडन (State District Judge Michael McSpadden) ने कहा था कि मैंने कई ऐसे एक-समान मामले देखे है | हम चाहते हैं कि टीचर, स्कूली बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, न कि ऐसे उदाहरण पेश करें |