रायपुर। विक्की चौहान। रायपुर के गुढियारी मे प्रेम नगर मे रहने वाली इमराना खातून उम्र 43 वर्ष को उसके प्रेमी ने उसी के घर मे चाकू से मारना शुरू कर दिया और गले मे वार होने से उसकी मौके मे ही मौत होगई! आरोपी मोह0 सुल्तान ऊम्र 22 वर्ष को गुढियरि पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ मे उसने बताया की वह मूलतः रामपुर (उ,प्र,) का निवासी है,लगभग 2 साल पूर्व वह और इमराना दोनो बिरयानी दुकान में काम करते थे,जहा दोनो का परिचय हुआ और दोनो मे इश्क़ हो गया इमराना खतून मूलतः प्रयागराज (उ,प्र,) की निवासी है, जो अपने पति और दो बच्चों के साथ प्रेम नगर मे किराए के मकान मे रहती थी! दोनो एक जगह काम करते हुए दोनो के बीच प्रेम प्रशंग होगया और वह अपनी मोटी रकम इमराना के ऊपर खर्च करने लगा और वह कुछ पैसे उसे उधार भी दिये ।
कुछ समय बाद आरोपी भिलाई जाकर अपनी बिरयानी दुकान खोली ओर नुक्सान होने पर उसे पैसो की भरपाई के लिए अपनी प्रेमिका इमरना खतून से अपने उधार दिये पैसो की माग की ओर विवाद होगया! और बुधवार को सुल्तान प्रात: भिलाई से इमराना खतून के प्रेम नगर स्थित घर मे आकर पैसो की माग करने लगा और विवाद बढ़ गया ,फिर कमरे से जोर-जोर से बचाव -बचाव आवज आने लगी तो पडोसी लोग ने देखा की कमरा बन्द था खिडकी से लोगो ने देखा की जिससे मो0 सुल्तान आवेश मे आकर सब्जी काटने के चाकू से इमरान खतून के ऊपर बेठ कर गले मे ताबड तोड वार किये जिससे इमराना की मौके पर ही मौत होगई।