February 11, 2023

Join With Us


पत्नि की हत्या कर शव नाले में फेककर 04 वर्ष से था फरार : जामुल पुलिस ने किया गिरफ्तार




भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ 26.05.2019 के प्रातः 05.30 बजे जामुल थाना क्षेत्र फौजी नगर गंगा इंजीनियरिंग के सामने स्थित पुलिया के नीचे नाला में एक अज्ञात महिला की शव जिसकी उम्र करीबन 25-30 वर्ष की मिली थी। जिसे कोई अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर कम्बल में लपेट कर नाला के नीचे साक्ष्य छुपाने की नियत से फेक दिये थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 376/20219 धारा 302, 201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षक करने व आसपास के लोगो से पूछताछ पर पता चला कि उक्त शव मृतका रजनी देवांगन जो शारदा पारा कैम्प 02 छावनी का होना पाया गया। विवेचना दौरान प्रकरण में मामले के सह अभियुक्त सूरज देवांगन को पूर्व में गिरफ्तार किया जाकर जेल में निरूद्ध किया गया था। उक्त घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी मृतिका के पति लोकेश्वर उर्फ लोकश देवांगन घटना दिनांक 26.05.2019 से फरार था जिसका घटना दिनांक से लगातर पता तलाश किया जा रहा था।

हत्या जैसे गंभीर अपराध के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु डॉ. अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक जिला-दुर्ग, संजय कुमार ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर जिला-दुर्ग तथा प्रभात कुमार (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक छावनी द्वारा अविलंब गिरफ्तारी का निर्देश प्राप्त होने पर मामले की फरार आरोपी की सरगरमी से पता तलाश की जा रही थी।

पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि मामले का मुख्य आरोपी लोकेश्वर उर्फ लोकश देवांगन केम्प 02 शारदा पारा तालाब के पास देखा गया है जो अपने घर जाने के फिराक में है। तब तत्काल जामुल थाना प्रभारी निरीक्षक याकुब मेमन द्वारा सउनि कुलेश्वर चंद्राकर, आर. 1545 विकास सिंह, आर. 1210 राधे यादव को साथ लेकर घेराबंदी कर आरोपी लोकेश्वर उर्फ लोकेश देवांगन को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू तथा लोहे का वजनी पाईप बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जयूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एम याकुब मेमन थाना प्रभारी जामुल, सहायक उप निरीक्षक, कुलेश्वर चंद्राकर आर. के 545 विकास सिंह, आर. के 1210 राधे यादव की भूमिका सराहनीय रही।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE