February 06, 2023

Join With Us


एमपी में अपराधियों के हौंसले बुलंद : कांग्रेस नेता के 7 साल के बेटे की हत्या, 4 करोड़ की मांगी फिरौती




पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाल रही थी। इसी बीच, सीसीटीवी कैमरे के एक फुटेज में दोनों आरोपी बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिए

इंदौर। न्यूज डेस्क । मध्य प्रदेश के इंदौर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। बदमाशों ने कांग्रेस नेता के बेटे की अपहरण कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.उनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे के शव को बरामद कर लिया गया है । उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता परिजनों से 4 करोड़ रूपए की फिरौती की मांग कर रहे थे, जिसे देने से उन्होंने इनकार कर दिया था।

घटना इंदौर के किशनगंज थाना क्षेत्र के पिग्डम्बर गांव की है। रविवार देर शाम पिगडंबर के रहने वाले जितेंद्र चौहान का बेटा हर्ष सिंह चौहान घर से लापता हो गया था। परिवार ने बच्चे को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना किशनगंज पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की ।

आरोपी मृतक के परिवार को पहले से जानते थे
एसपी भगत सिंह विरदे ने बताया कि देर रात पता चला कि हर्ष चौहान का अपहरण हो गया है। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से 4 करोड़ रूपए की फिरौती के रूप में मांगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के नाम रितिक और विकास हैं, जिन्होंने पैसे के लिए 7 वर्ष के मासूम की हत्या की है। वह मृतक के परिवार को पहले से जानते थे। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, बच्चे की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई थीं।

सीसीटीवी कैमरे के एक फुटेज में दिखे आरोपी
पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाल रही थी। इसी बीच, सीसीटीवी कैमरे के एक फुटेज में दोनों आरोपी बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिए। आरोपियों की तलाश पुलिस कर ही रही थी कि किसी ने फोन पर उन्हें जंगल में लाश मिलने की सूचना दी। इस सूचना के आधार पर पुलिस जंगल में गई तो एक बच्चे का शव मिला। फिर पता चला कि बच्चा कांग्रेस नेता का बेटा है।

वहीं, यह भी बात सामने आ रही है कि पारिवारिक रंजिश के चलते अपराधियों ने पहले बच्चे का अपहरण किया, फिर फिरौती की मांग की। जब फिरौती देने से परिवार वालों ने मना किया तो बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, एक आरोपी का कहना है कि उसके पिता ने उनकी मां की हत्या कर दी थी और उन्हीं को जेल से छुड़ाने के लिए उन्होंने इस तरह के घटनाक्रम को अंजाम देने की कोशिश की।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE